Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में घर में फर्श पर पड़ा था महिला का शव, पास में बिलख रहे थे बच्चे, पति मुंंबई में

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:53 PM (IST)

    हमीरपुर के मौदहा में एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का पति मुंबई में काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी 32 वर्षीय पूजा का फाइल फोटो।

    संवाद सहयोगी, जागरण, मौदहा (हमीरपुर)। हमीरपुर में घर में महिला का शव मिला। शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके पास दो बचे रो रहे थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। उसका पति मुंबई में नौकरी करता है। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का उसके घर में शव पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

    कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी 32 वर्षीय पूजा पत्नी राजकरण का संदिग्ध परिस्थितियों में शव शुक्रवार की सुबह उसके घर की फर्श पर पड़ा था तथा उसके पास एक रस्सी पड़ी हुई मिली है और कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ वहां एकट्ठा हो गई तथा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टक के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका का पति राजकरण मुंबई में मजदूरी करता है। मृतका गांव में अपने सास ससुर से अलग रहती थी। जिसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं तथा दोनों शव के पास बैठे विलखते रहे। घटना की पुलिस ने मृतका के पति को सूचना देकर गांव बुलाया है। वहीं मृतका के पिता रामदयाल व मामा रमाशंकर कुशवाहा ने मौके की स्थिति देख पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    इधर, 15 हजार लेकर गायब हुई किशोरी, भाई के दोस्त पर आरोप

    थाना अजनर के एक ग्राम निवासी पिता ने बताया कि उसके पुत्र का दोस्त भारत राजपूत निवासी ग्राम घिसल्ली उसके घर में आता जाता रहा है। वह उसकी 15 वर्षीय पुत्री  से बात करता था। पुत्री भी मोबाइल से उससे बात करने लगी। 9 सितंबर की रात्रि करीब एक बजे पुत्री घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी हुई की भारत ही उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पुत्री अपने साथ 15000 की नकदी भी साथ ले गई। पिता ने सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।