विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में मामा की शादी में मातम, गद्दों के ढेर में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:01 PM (IST)

मामा की शादी में गए दो वर्षीय मासूम मृगेंद्र की गद्दों के ढेर में दबकर मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यह दुखद घटना हमीरपुर के मवई गांव में हुई, जहां परिवार बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गया।

मृगेंद्र की फाइल फोटो। स्वजन

मृगेंद्र की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. राठ कोतवाली के मवई गांव में हुई घटना, स्वजन हुए बेहाल

  2. घटना के बाद शादी वाले घर में शहनाई की जगह गूंजी चीत्कार

संवाद सहयोगी, राठ(हमीरपुर)। पारिवारिक मामा की शादी में गए दो वर्षीय मासूम भांजे की गद्दों के ढेर में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार में मातम छा गया। इस घटना से मासूम बच्चे की मां समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं। स्वजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मुस्करा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ह्रदेश अपने बच्चों के साथ मायके मवई गांव में आयोजित अपने पारिवारिक भाई की शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। बुधवार को विदा विदाई होने के बाद बरात घर आ गई थी। कुछ रिश्तेदार घर में रुके हुए थे।

गुरुवार को ह्रदेश का दो वर्षीय पुत्र मृगेंद्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पास में रखे टेंट-पंडाल के गद्दों का ढेर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गद्दों के नीचे दब गया। कुछ देर बाद जब स्वजन को बच्चा नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने उसकी खोजबीन करना शुरू कर दी। इस दौरान वह गद्दों के नीचे दबा मिला।

स्वजन ने गद्दे हटाकर तत्काल उसे बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले गए। जहां डा.कनिष्क माहुर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मनीष कुमार ने बताया कि उनके दो बेटे थे, जिनमें बड़ा बेटा काव्यांश और छोटा मृगेंद्र था।

मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी वाले घर में भी मातम छा गया और सभी कार्यक्रमों की खुशियां फीकी पड़ गईं। डाक्टर ने बताया कि स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही मासूम का शव अपने साथ घर ले गए हैं। इस घटना से मृतक बच्चे की मां रो-रोकर बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में रूह कंपा देने वाली हैवानियत! कुरकुरे लेने गई 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित चांद खां गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में साधु का खौफनाक कदम, समय पर खाना न मिला तो खुद के पेट में मार ली चाकू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।