हमीरपुर में साधु का खौफनाक कदम, समय पर खाना न मिला तो खुद के पेट में मार ली चाकू
हमीरपुर में पारिवारिक कलह से परेशान एक साधु ने खुद को चाकू मार ली। जिला अस्पताल में सर्जन न होने के कारण उसे पेट में चाकू धंसी हालत में कानपुर रेफर किया गया।

HighLights
सर्जन के अभाव में जिला अस्पताल में पेट में धंसी चाकू समेत लेटा रहा साधु
चिकित्सकों ने सर्जन न होने के कारण पेट से चाकू निकालने को बताया खतरा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। समय से खाना न मिलने और पारिवारिक कलह से परेशान एक साधु ने अपने ही पेट में खुद चाकू खोप ली। चाकू पेट में घुसते ही साधु लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं जब उसकी नातिन ने अपने बाबा को इस हालात में देखा तो वह भी बेहोश हो गई। स्वजन तत्काल दोनों को सीएचसी छानी लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करीब एक घंटे तक साधु पेट में धंसी चाकू समेत इमरजेंसी के स्ट्रेचर पर लेटे तड़पता रहा। सर्जन के अभाव में डाक्टरों ने चाकू निकालने से किसी अनहोनी की घटना की आशंका जताते हुए साधु को कानपुर रेफर कर दिया। जिसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से कानपुर ले जाया गया। वहीं उसकी नातिन का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
थाना भुजपुर गांव निवासी 75 वर्षीय लल्लू उर्फ लालदास कई वर्षों से आश्रम में रहकर पूजा पाठ कर रहा है। वह अलग अलग गांवों में रहकर भी पुजारी का काम करता रहा है। लेकिन हर जगह विवाद करने के कारण उसे निकाल दिया जाता रहा। वर्तमान में वह गांव में ही रह रहा था और गांव के बाहर स्थित एक मंदिर में पूजा पाठ करता था। जिला अस्पताल में भर्ती साधु लल्लू ने बताया कि उसके बहू बेटे उसे समय से खाना नहीं देते और गाली गलौज करते थे।
बहू बेटों के द्वारा की जाने वाली रोज की बेइज्जती से परेशान और समय से भोजन न मिलने से परेशान होकर बुधवार की सुबह करीब सात बजे उसने खुद के पेट में चाकू मार ली और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साधु के पुत्र रामविलास ने बताया कि पिता घर में रहते हुए बहुओं के साथ गालीगलौज करते हैं। उल्टी-सीधी बातें करते हैं। जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता है।
बुधवार की सुबह भी विवाद के बाद पिता ने खुद के पेट में चाकू मार ली। जिससे वह लहूलुहान हो गए। वहीं लहूलुहान हालत में बाबा को जमीन में पड़ा देख उसकी 18 वर्षीय नातिन रिंकी पुत्री रामविलास भी बेहोश हो गई। स्वजन दोनों को पहले उपचार के लिए छानी सीएचसी ले गए। जहां से साधु व नातिन दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में सर्जन के अभाव के चलते साधु के पेट में धंसे चाकू को नहीं निकाला जा सका और करीब एक घंटे तक वह वहीं लेटा रहा। बाद में उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है। जबकि नातिन को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। स्वजन एंबुलेंस से साधु को पेट में धंसे चाकू समेत कानपुर लेकर चले गए। इस संबंध में सीएमएस डा.आरएस प्रजापति ने बताया कि चाकू निकालने में ब्लीडिंग का खतरा था। जिला अस्पताल में सर्जन भी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साधु को कानपुर रेफर किया गया है। ताकि उसकी जान बच सके।
बेटे बाहर रहकर करते हैं मजदूरी, बहुओं संभालती हैं घर
जिला अस्पताल में मौजूद साधु के बेटे रामविलास ने बताया कि वह तीन भाई हैं। जिसमें रामविलास समेत फूलप्रकाश और भोला तीनों लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। गांव स्थित घर में रामविलास की पत्नी कल्ली, भोला की पत्नी भूरी और फूलप्रकाश की पत्नी निर्मला तीनों रहती हैं और घर की देखभाल करती हैं। जिसने आएदिन उनके ससुर का विवाद होता रहता था और गुस्से में आकर पिता द्वारा यह घटना कर ली गई।
मामा के बेटे की लड़की के शादी में आया रामविलास और भोला
रामविलास ने बताया कि वह अपने मामा के बेटे की लड़की की शादी में गांव आया हुआ था। उसके साथ उसका भाई भोला भी आया था। लेकिन सुबह पिता द्वारा की गई इस घटना ने सभी को हैरान व परेशान कर दिया। वहीं शादी वाले घर में हलचल मच गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।