हमीरपुर में रूह कंपा देने वाली हैवानियत! कुरकुरे लेने गई 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित चांद खां गिरफ्तार
हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुरकुरे खरीदने दुकान गई एक छह वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर 75 वर्षीय आरोपी चांद खां अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित चांद खां। पुलिस
HighLights
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
संवाद सहयोगी, राठ (हमीरपुर)। हमीरपुर में रूह कंपा देने वाली हैवानियत का मामला सामने आया है। एक छह साल की बच्ची के साथ 75 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। आरोपित को पकड़ लिया गया है।
मां के साथ अपनी नानी के घर शादी समारोह में आई छह वर्षीय मासूम बच्ची को 75 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी हवश का शिकार बना डाला और कुरकुरे लेने गई बच्ची को पकड़कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। पीड़ित बच्ची ने जब सारी घटना अपनी मां को बताई तो उसने कोतवाली राठ में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली निवासी महिला ने कोतवाली राठ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई के घर राठ कस्बा स्थित एक मोहल्ले में शादी कार्यक्रम में आई थी। उसके साथ उसकी छह वर्षीय बेटी भी आई हुई थी। महिला का आरोप है कि 28 जून की दोपहर उसकी छह वर्षीय पुत्री पास की दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। इसी दौरान रामनगर मल्हौंवा रोड नहर बाईपास निवासी 75 वर्षीय चांद खां पुत्र अली बख्श बच्ची बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद जब मासूम बच्ची घर लौटी तो उसकी हालत देखकर स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई। पूछताछ में घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन कोतवाली पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया पीड़ित की मां की तहरीर पर दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।