Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोलियों की गूंज से दहला हमीरपुर, नकाबपोश बदमाशों ने प्राचार्य पर झोंका फायर

    एक दुकान पर बैठे पूर्व प्राचार्य पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की सुबह जानलेवा हमला कर उनपर फायर झोंक दिया। इस घटना से प्राचार्य बाल-बाल बच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी है। वहीं पूरी वारदात पास के एक घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। कस्बे के पठानपुरा मुहल्ला निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वह श्रीगांधी इंटर कालेज के प्राचार्य रह चुके हैं।

    By Ankur Kumar Pandey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:17 AM (IST)
    Hero Image
    गोलियों की गूंज से दहला हमीरपुर, नकाबपोश बदमाशों ने प्राचार्य पर झोंका फायर

    संवाद सूत्र, राठ। एक दुकान पर बैठे पूर्व प्राचार्य पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की सुबह जानलेवा हमला कर उनपर फायर झोंक दिया। इस घटना से प्राचार्य बाल-बाल बच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी है। वहीं पूरी वारदात पास के एक घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कस्बे के पठानपुरा मुहल्ला निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वह श्रीगांधी इंटर कालेज गोहांड के प्राचार्य रह चुके हैं। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह आंबेडकर चौराहा स्थित अपने किराएदार सीताराम की दुकान पर बैठे थे। तभी दो नकाबपोश बदमाश वहां आए और रेकी करने लगे। जिसके बाद दुकान में उन्हें बैठा देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया और बारी-बारी से दोनों बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायर झोंका।

    गोलियों की आवाज से आंबेडकर चौराहे के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गोली चलाने के बाद बदमाश प्राचार्य को धमकी देकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद अफरातफरी अपनी मच गई। पूरी घटना घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों में एक बदमाश गमछा से मुंह ढके है। दूसरे का चेहरा दिखाई दे रहा है।

    प्राचार्य ने बताया कि बीते चार माह पहले भी बदमाशों ने उनकी बाउंड्रीवाल तोड़ दी थी। घटना से दहले प्राचार्य ने राठ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल उमेश सिंह ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास व धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन मोड में आए पुलिस अधिकारी, 48 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर; सात के तबादले