UP News: बेटा-बेटी को घर छोड़ तीसरी बार प्रेमी के साथ भागी महिला, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Gorakhpur News Today गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर तीसरी बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी ऐसा कर चुकी है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, उनवल। दो मासूम बच्चों को घर पर छोड़कर महिला तीसरी बार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई है। पिछली बार जब उसे पुलिस ने बरामद किया था, तब उसने पति से वादा किया था अब कभी ऐसा नहीं करेगी। लेकिन, गुरुवार को मजदूरी करके पति जब घर आया, तो पत्नी गायब थी।
खजनी क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित शुक्रवार को अपने मासूम बच्चों को लेकर थाने पहुंचा। थानेदार को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई है, सात वर्ष का एक बेटा व पांच वर्ष की एक बेटी है। उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दो माह पहले वह उसी युवक के साथ फरार हो गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद लौट आई और माफी मांगते हुए कहा था कि अब वह बच्चों और परिवार को नहीं छोड़ेगी।चार दिन पहले भी पत्नी घर से चली गई थी, तब पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला था।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप
लेकिन इस बार यह तीसरी बार है जब वह अपने प्रेमी संग चली गई है। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वजन सर्विलांस की मदद से तलाश चल रही है।जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।