यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makar Sankranti: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, कहा- भगवान सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने का यह पर्व
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ में पहला अमृत स्नान शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई।
- अलग-अलग नामों से मनाया जाता है ये पर्व।
- कहा- महाकुंभ में आज अमृत स्नान का दिन।
एएनआई, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में प्रसाद के रूप में खिचड़ी चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने सभी संतों, श्रद्धालुओं और भक्तों को मकर संक्रांति की बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भगवान सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व और उत्सव है। सनातन धर्म के अनुयायी देश के विभिन्न हिस्सों में इस पर्व को अलग-अलग नामों से मनाते हैं। आज महाकुंभ के पहले अमृत स्नान का दिन है। देश और दुनिया में महाकुंभ के प्रति आकर्षण देखना अविश्वसनीय है। कल लगभग 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।
आज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान
आज महाकुंभ का दूसरा दिन है। आज ही पहला अमृत स्नान भी होगा। सुबह सवा छह बजे से अमृत स्नान शुरू होगा और शाम तक जारी रहेगा। सभी 13 आखड़े बारी-बारी से आस्था की डुबकी लगाएंगे। महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा आज के अमृत स्नान पर सबसे पहले पवित्र डुबकी लगाएगा।
.jpg)
पुलिस की नौ टीमें रहेंगी तैनात
महाकुंभ मेला डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि पुलिस की 9 टीमें सभी 13 अखाड़ों को एक के बाद एक पवित्र डुबकी लगाने के लिए ले जाएंगी। यह शाम तक जारी रहेगा। पुलिस और सीएपीएफ की टीमें वहां मौजूद हैं। संगम को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक हिस्से में अखाड़े पवित्र डुबकी लगाएंगे और दूसरी तरफ अन्य श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। वहीं बीच में सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे।
.jpg)
विदेशी भक्तों की भी धूम
पहले अमृत स्नान के मौके पर संगट तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। इटली के मिलान से आई एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि मैं भारत आकर बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे भारत से प्यार है। मैं कुंभ मेले में आकर खुश हूं। मैं छठी बार भारत आई हूं। मुझे बिंदी बहुत पसंद है।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर सुबह सवा छह बजे से शुरू होगा अमृत स्नान, अखाड़ों के स्नान में होगा परंपरा का पालन
यह भी पढ़ें: पुलिस ने रस्सी काटी, खाना-पानी बंद किया; खदान में तड़प-तड़प कर हो गई 100 मजदूरों की मौत
#WATCH | Gorakhpur | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "I extend my best wishes to all on the occasion of Makar Sankranti - it's a festival and a celebration to express gratitude towards lord Sun. Followers of Sanatan Dharm celebrate this festival with different names in… pic.twitter.com/HJukhqOpWo
— ANI (@ANI) January 13, 2025