विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में दाह संस्‍कार में गए दो युवक नदी में डूबे

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 01:26 PM (IST)

अंतिम संस्‍कार करने के लिए परिजनों के साथ ग्रामीण सरयू नदी के बेबरी घाट पर मुक्तिधाम गए थे और यहीं ये हादसा हो गया।

गोरखपुर में दाह संस्‍कार में गए दो युवक नदी में डूबे
गोरखपुर में दाह संस्‍कार में गए दो युवक नदी में डूबे

गोरखपुर (जेएनएन)। गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के सरयू नदी के बेबरी घाट स्थित मुक्तिधाम पर सोमवार को दाह संस्‍कार में शामिल होने गए दो युवक डूब गए। उसकी तलाश की जा रही है। भैंसहीं बुजुर्ग गांव निवासी मधुमंगल की पत्नी जोखना देवी का निधन हो गया था।

अंतिम संस्‍कार करने के लिए परिजनों के साथ ग्रामीण सरयू नदी के बेबरी घाट पर मुक्तिधाम गए। वहां दाह संस्कार के बाद लोग नदी में स्‍नान करने लगे। गांव निवासी 25 वर्षीय रवीन्‍द और 22 वर्षीय अखिलेश भी स्नान करने लगे।

यह भी पढ़ें: कन्नौज में पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव, ब्लू व्हेल खेलने का शक

अचानक वह गहने पानी में चले गए। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनो तेज धारा में बह गए। ग्रामीणें ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नदी में दोनो की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में लगे 'एसएसपी हटाओ, मेरठ बचाओ' के पोस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।