विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर ITM कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गिरा शीशा, चार घायल

Published: Thu, 25 Sep 2025 07:21 AM (IST)

गोरखपुर के गीडा स्थित आइटीएम कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर शीशा गिरने से कई छात्र घायल हो गए। ...और पढ़ें

आईटीएम कॉलेज के चार मंजिली इमारत से शीशा गिरने पर प्रदर्शन करते छात्र।
आईटीएम कॉलेज के चार मंजिली इमारत से शीशा गिरने पर प्रदर्शन करते छात्र।

HighLights

  1. गीडा कॉलेज में छात्रों पर गिरा शीशा |
  2. प्रदर्शन के दौरान कई छात्र घायल |
  3. कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज |

जागरण संवाददाता, सहजनवां। गीडा स्थित आइटीएम कालेज में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर शीशा गिर गया। इसमें छात्र विजय गुप्ता, विकास गुप्ता और छात्राएं घायल हो गए, उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद, खजनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर पांच निवासी छात्र विजय के चाचा और वार्ड के सभासद शिव प्रसाद गुप्ता ने गीडा थाना में कालेज प्रबंधन के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार को करीब 11 बजे के फार्मेसी तृतीय वर्ष के छात्रों ने कालेज के प्रबंधन के विरुद्ध विरोध जताते हुए प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप था कि एसी क्लासरूम, शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं का दावा करने वाला प्रबंधन कोई सुविधा नहीं दे रहा है।

छात्रों का कहना था कि शिकायत करने पर या तो उन्हें क्लास से बाहर कर दिया जाता है, या फिर उनकी परीक्षा में नंबर कम कर दिए जाते हैं। इसके अलावा, छात्रों ने एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राप्ती में मासूमों का शव प्रवाहित कर फूट-फूटकर रोए परिजन, गांव में नहीं जला चूल्हा

उनका कहना था कि वह गालियां देते हैं और बच्चों को औकात देखने की धमकी देते हैं। इस दौरान कुछ छात्र सड़क पर निकलकर प्रदर्शन करने लगे। तभी जो छात्र परिसर के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे उनके ऊपर शीशा गिर गया। जिसमें चारों छात्र घायल हो गए।

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने कुछ छात्रों के साथ मारपीट भी की, जिसके चलते वे घायल है। इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। कालेज प्रबंधन से पूछताछ कर जांच की जा रही है।