Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP के इस जिले में चोर हांक कर ले जा रहे थे भैंस, ग्रामीणों के रोकने पर भागे

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 07:25 AM (IST)

    गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में नौ भैंसों की चोरी का मामला सामने आया। नगवां चौराहे पर कुछ लोगों ने भैंसों को चोरी करते हुए देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन चोर भाग निकले। बाद में खजनी थाना क्षेत्र के लमती गांव के लोग पहुंचे और भैंसों को अपनी बताया। ग्राम प्रधान की मदद से भैंसें मालिकों को सौंप दी गईं जो 15 किलोमीटर दूर मिली थीं।

    Hero Image
    ग्रामीणों ने भैंसों को दोनों गांव के प्रधान के सहमति से उनके मालिक को सौंप दिया। जागरण

    संवाद सूत्र, पिपरौली। गीडा थाना के नगवां चौराहे पर गुरुवार की रात कुछ लोग नौ भैंस चोरी कर ले जाते मिले। शक होने पर चौराहे के लोगों ने रोकना चाहा तो पैदल चल रहे चोर चार पहिया वाहन में बैठकर भाग गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने जांच की। शुक्रवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर खजनी थाना के रहने वाले लोग पहुंचे और अपनी भैंस लेकर आए। सूचना पर भी गीडा पुलिस नहीं पहुंची थी।

    गुरुवार की रात कुछ पैदल व कुछ चार पहिया वाहन में सवार लोग नौ भैंस को हांकते हुए गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। नगवां चौराहे पर मौजूद लोगों ने देखा तो उन्हें रोकने को कोशिश की, इतने में पैदल चलने वाले चोर भी चार पहिया वाहन में बैठकर वापस गोरखपुर की तरफ भाग निकले।

    लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने भैंस पकड़कर बांध लिया था। लोगों को आशंका थी कि चाेर भैंस को लेकर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह इंटरनेट मीडिया पर जानकारी होने पर खजनी थाना के लमती गांव के कुछ लोग नगवां पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर के महुआचाफी कांड में पकड़े गए तस्कर अजहर हुसैन की मौत, इलाज के दौरान टूटा दम

    उन्होंने इन नौ भैंस को अपना बताया। लोगों ने ग्राम प्रधान व गीडा पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान भगवान सिंह ने खजनी थाना के लमती गांव के प्रधान से बात की और भैंस उनके मालिकों को सौंप दी।

    लमती गांव के रामकेश ने बताया कि भैंस गुरुवार को गांव के सिवान में चरने गई थीं। वहीं से भटक गईं तो हमलोगों ने आसपास खोज किया। चोर 15 किलोमीटर दूर नगवां गांव तक हांक लाए थे।

    इस दौरान गांव के पिंटू सिंह, निखिल गौड, जितेंद्र शर्मा, अमित चौहान, माथुर पाल, सुरेंद्र मौर्या, चंद्रबली, मोहन सिंह, अनिल, किशन गौड़ मौजूद रहे।