Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोरखपुर MP रवि किशन को मिला 'संसद रत्न पुरस्कार', CM योगी ने दी बधाई

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 07:45 AM (IST)

    भाजपा सांसद रवि किशन को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सांसद रत्न पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। रवि किशन का चयन संसद में सक्रिय भागीदारी प्रश्न पूछने और निजी विधेयक पेश करने के आधार पर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन को बधाई दी है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सांसद रत्न पुरस्कार लेते सांसद रवि किशन, साथ में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराजअहीर:-सांसदमीडिया

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद रत्न पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शनिवार को नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सम्मान के लिए रवि किशन का चयन प्रभावशाली संसदीय भागीदारी के लिए दिया गया है। चयन का आधार संसद में प्रश्न पूछना, बहस में सक्रिय भूमिका निभाना और निजी विधेयकों के प्रस्तुतिकरण में आगे रहना है। सांसद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने संसद में 123 प्रश्न पूछे हैं।

    14 प्रमुख बहसों में भागीदारी सुनिश्चित की है। तीन निजी विधेयक प्रस्तुत किया है। लोकसभा में उपस्थिति दर भी उच्च रही है। रवि किशन ने इस सम्मान को गोरखपुर की जनता का सम्मान बताया है।

    सांसद ने बताया कि इस वर्ष कुल 17 सांसदों और 2 संसदीय समितियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रत्न सम्मान मिलने पर रवि किशन को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।