आनलाइन हुए रैन बसेरे, एक क्लिक पर मिलेगी सभी जानकारी Gorakhpur News
गोरखपुर के सभी रैन बसेरों का विवरण राहत पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसमें रैन बसेरे का पता संचालक का नाम मोबाइल नंबर उपलब्ध सुविधाएं महिला व पुरुष के लिए उपलब्ध स्थान आदि की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
गोरखपुर, जेएनएन। ठंड के दस्तक देते ही गरीब एवं जरूरतमंदों को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कंबल खरीद के लिए टेंडर करने के साथ ही रैन बसेरों की हालत सुधारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस साल शहर में रैन बसेरों का पता जानने के लिए भटकना नहीं होगा, न ही किसी से पूछताछ करनी पड़ेगी। कोई भी आनलाइन जाकर रैन बसेरों (शेल्टर होम) का पता लगा सकेगा। इसके लिए गोरखपुर के सभी रैन बसेरों का विवरण राहत पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसमें रैन बसेरे का पता, संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, उपलब्ध सुविधाएं, महिला व पुरुष के लिए उपलब्ध स्थान आदि की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयी तेजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को ठंड से बचाव के उपाय करने को कहा था। उन्होंने गरीबों व जरूरतमंदों का ख्याल रखने का निर्देश देते हुए रैन बसेरों में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। अगले ही दिन जिले में कंबल खरीद के लिए टेंडर कर दिया गया और रैन बसेरों की व्यवस्था में सुधार की कवायद भी शुरू कर दी गई। नगर निगम क्षेत्र में स्थित रैन बसेरों में बिस्तर, रजाई आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए उससे बचने के लिए जरूरी प्रोटोकाल का पालन भी रैन बसेरों में किया जाएगा। राहत पोर्टल पर सभी रैन बसेरों की जानकारी अपलोड हो जाने के बाद कोई भी वेबसाइट पर जाकर अपने आसपास के रैन बसेरे के बारे में जानकारी ले सकता है। रैन बसेरे को संचालित करने वाली संस्था का नाम व उसके संचालक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेगा, जिसपर फोन कर और जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
यहां हैं रैन बसेरे
रैन बसेरा क्षमता महिला पुरुष
रेलवे स्टेशन 20 10 10
कचहरी बस स्टेशन 15 05 10
मोहरीपुर 10 02 08
हांसूपुर 10 00 10
महेवा ट्रांसपोर्टनगर 10 04 06
धर्मशाला बाजार 15 00 15
शाहपुर 50 20 30
शिवपुर सहबाजगंज 05 00 05
मेडिकल कालेज 108 54 54
वार्ड 38 बशारतपुर 70 40 30
ठंड से बचाव के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। कंबल खरीद के लिए टेंडर हो चुका है और रैन बसेरों में भी सुविधा दी जा रही है। सभी रैन बसेरों की सूची को राहत पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, इससे लोगों को सुविधा होगी। - के. विजयेंद्र पाण्डियन, जिलाधिकारी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।