Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बोले सीएम योगी, 'महाकुंभ आए श्रद्धालुओं ने पूरी दुनिया में दिया राष्ट्रीय एकात्मकता का संदेश'

    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में जुटे 66 करोड़ श्रद्धालुओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का संदेश पूरी दुनिया को दिया है। महाकुंभ में अपार भीड़ है और श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ दर्शन-पूजन कर रहे हैं। यह आस्था भारत की एकात्मकता का प्रतीक है।

    By Arun Chand Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:47 PM (IST)
    Hero Image
    भरोहिया स्थित शिवमन्दिर में दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ.सूचना विभाग

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों, प्रयागराज महाकुंभ, बाबा विश्वनाथ धाम, अयोध्या और प्रदेश के सभी देवालयों-शिवालयों में उमड़े श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा है कि यहां अब तक लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का संदेश पूरी दुनिया को दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाशिवरात्रि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि आज महाशिवरात्रि है यानी देवाधिदेव महादेव की उपासना का विशेष दिवस। महादेव कल्याण के देवता हैं। वह सभी के प्रति कल्याण का भाव रखते हैं। उनकी कृपा दृष्टि से ही सभी व्यवस्था संचालित हो पाती है।

    उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में, बाबा विश्वनाथ के धाम काशी में और प्रदेश के अन्य सभी महत्वपूर्ण शिवालयों में श्रद्धालुजन भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था निवेदित कर रहे हैं। हर जगह भारी भीड़ है और श्रद्धालु अपार श्रद्धा भाव के साथ दर्शन-पूजन कर रहे हैं। यह आस्था भारत की एकात्मकता का प्रतीक है और मैं इस आस्था को नमन करता हूं।

    इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से कहा- जनसमस्याओं पर रहे ध्यान, अराजक तत्वों पर कसें शिकंजा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में अपार भीड़ है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाकुंभ आज पूर्णाहुति को प्राप्त करेगा। लगभग 66 करोड़ श्रद्धाुलुजन मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती की त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाकर राष्ट्रीय एकात्मकता का नया संदेश दे रहे हैं। वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ श्रद्धालु सभी को राष्ट्रीयता के प्रति समर्पित होने की नई प्रेरणा भी प्रदान कर रहे हैं।

    मानसरोवर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण


    उधर, काशी विश्वनाथ धाम में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से लगातार वहां पर आठ से 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन कर रहे हैं और आज तो महाशिवरात्रि भी है। अयोध्या धाम में भी यही स्थिति है। 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन वहां श्रीरामजन्मभूमि पर प्रभु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या में आज भी अपार भीड़ है। प्रदेश के सभी अन्य देवालयों में भी एक जैसा दृश्य है। बड़ी संख्या में महादेव के मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी है।

    इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, भगवान भोलेनाथ से मांगा लोकमंगल

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिस लोक कल्याण के भाव की प्रेरणा देवाधिदेव महादेव से हम सबको प्राप्त होती है, उसी लोकमंगल की कामना से हम लोग अपने समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से कार्य कर पाएंगे।