Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीजा को महंगा पड़ा साली को छेड़ना, महिला ने बांध दिया इलाज; बताया- घर में अकेला पाकर मेरे साथ...

    By Ajay K Shukla Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 03:27 PM (IST)

    जीजा को साली को छेड़ना महंगा पड़ गया। उसने कहा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध नही बनाई तो तुमको बदनाम कर देंगे। इस पर साली थाने चली गई और पुलिस को सारी बातें बता दीं। बताया कि पति किसी कार्य से बाहर गए थे। इस दौरान जीजा घर पहुंचा और उसे अकेली देखकर छेड़खानी करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा।

    Hero Image
    जीजा को महंगा पड़ा साली को छेड़ना, महिला ने बांध दिया इलाज; बताया- घर में अकेला पाकर मेरे साथ...

    जागरण संवाददाता, नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के एक गांव में जीजा को साली के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। थाने पहुंची विवाहिता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने बुधवार की देर रात 12 बजे छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाहिता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि जीजा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बना रहा था। घटना 10 दिन पहले की है। नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर में लिखा है कि वह घर पर अकेली थी।

    शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

    पति किसी कार्य से बाहर गए थे। इस दौरान खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले जीजा घर पहुंचा। उसको जलपान लाकर दिया, इस दौरान जीजा उसे अकेली देखकर छेड़खानी करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा।

    उसने कहा था कि शारीरिक संबंध नही बनाई तो तुमको बदनाम कर देंगे। तहरीर के आधार पर महिला के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खडडा थाना क्षेत्र के आरोपित भरथ के विरुद्ध छेड़खानी व धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    ये भी पढ़ें -

    उसने स्कूल जाना छोड़ दिया... युवक ने फर्जी ID बनाकर पोस्ट की छात्रा की आपत्तिजनक रील्स, फोटो का किया गलत इस्तेमाल