Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में रामगढताल की लहरों पर दिखेगा रोइंग का रोमांच, देश भर से 10 राज्यों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 01:58 PM (IST)

    गोरखपुर के रामगढ़ताल में 20 व 21 सितंबर को इंटर स्टेट रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 10 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें बिहार झारखंड उत्तराखंड शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में एकल और डबल प्रतिस्पर्धाएं होंगी जिनमें सभी 1000 मीटर की दूरी तय करेंगे।

    Hero Image
    रामगढताल में पूर्वाभ्यास करते रोइंग खिलाड़ी। जागरण

    जागरण संवाददाता गोरखपुर। बथवाल कप (सीजन एक) इंटर स्टेट रोइंग प्रतियोगिता 20 व 21 सितंबर को वाटर स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स रामगढ़ताल में आयोजित हो रहा है। जहां दो दिनों तक खेल प्रेमी रामगढ़ताल की लहरों पर रोइंग के रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रतियोगिता में करीब 10 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह जानकारी देते हुए एशियन गेम मेडलिस्ट पुनीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए नौ राज्याें की टीमों की सहमति प्राप्त हाे चुकी हैं। इनमें जम्मू कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल व आर्मी की टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिहार, झारखंड व उत्तराखंड की टीम गुरुवार को पहुंच गई हैं।

    आज से तैयार होंगे लेन कोर्स

    रोइंग कोच बीके पाल व अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शुक्रवार को लेन कोर्स तैयार किया जाएगा। शनिवार को टीमें अभ्यास के लिए रामगढ़ताल में उतरेंगी।

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur Flood Alert: तेजी से बढ़ रहा राप्ती-रोहिन का जलस्तर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

    रविवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें महिला एकल, महिला डबल तथा पुरुष एकल व पुरुष डबल वर्ग में प्रतियोगिता होंगी। सभी प्रतियोगिताएं एक हजार मीटर की होंगी।