विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में हादसा: ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार होमगार्ड को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

Published: Sun, 26 Jan 2025 09:27 PM (IST)

गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार होमगार्ड को कुचल दिया जिससे उनकी मौके ...और पढ़ें

गोरखपुर में होमगार्ड श्रीकेश सिंह की सड़क हादसे में मौत। जागरण (फाइल फोटो)
गोरखपुर में होमगार्ड श्रीकेश सिंह की सड़क हादसे में मौत। जागरण (फाइल फोटो)

 जागरण सवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोलघर काली मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार होमगार्ड को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद से ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। 

बड़हलगंज पंडितपुरा छपरा के श्रीकेश सिंह यातायात तिराहा पर ड्यूटी करने जा रहे थे। कोतवाली थाने की पुलिस ने सीसी कैमरे से ट्रक की पहचान की। ट्रक को कब्जे में लेते हुए पुलिस नंबर के आधार पर चालक व मालिक का पता लगा रही है।

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पंडितपुर छपरा निवासी श्रीकेश सिंह होमगार्ड थे। वह शहर में ही किराये का कमरा लेकर रहते थे। 26 जनवरी की सुबह 7:30 बजे ड्यूटी करने के लिए यातायात तिराहा जा रहे थे। कोतवाली थानाक्षेत्र में गोलघर काली मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।

नीचे गिरने के बाद ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कैंट थाने के गोलघर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस से होमगार्ड को अस्पताल भिजवाए, जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में निर्मम हत्या के पीछे कौन? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस की सात टीमें

उधर कोतवाली पुलिस ने सीसी कैमरे से ट्रक की पहचान करते हुए उसे कब्जे में ले लिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार है।

श्रीकेश सिंह, फाइल फोटो। जागरण


सीओ कोतवाली ओंकार दत्त त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की सुबह 7:30 बजे गोलघर काली मंदिर के पास ट्रक ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर सीसी कैमरे की मदद से ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक और मालिक की तलाश चल रही है।

इसे भी पढ़ें- रोहित ने फोन कर बताया लौट रहा हूं घर, अपहरण करने की झूठी कहानी गढ़कर फैलाई थी सनसनी

सदमे में परिवार

श्रीकेश सिंह शहर में ड्यूटी करते थे और लंबे समय से होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनका परिवार इस घटना के बाद सदमे में है। हादसे की जानकारी होने पर घर पहुंचे सहकर्मियों में शोक जताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।