Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस शहर में सुबह से उड़ेंगे रंग- गुलाल, दोपहर बाद हुड़दंग किया तो होगी सख्ती

    होली के दिन सुबह 7 बजे से रंग-गुलाल उड़ने शुरू हो जाएंगे। दोपहर 1 बजे तक रंग खेला जा सकता है। इसके बाद पुलिस सड़कों पर सक्रिय हो जाएगी और लोगों को घरों की ओर भेजना शुरू कर देगी। दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह से रंग खेलना बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद भी किसी ने हुड़दंग की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

    By Arun Chand Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 14 Mar 2025 06:53 AM (IST)
    Hero Image
    लालडिग्गी पार्क में आयोजित फाल्गुनोत्सव में नाचते गाते लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली के दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही रंग-गुलाल उड़ने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक बजे तक रंग खेला जा सकता है। इसके बाद नागरिक सुरक्षा कोर की ओर सायरन बजा दिया जाएगा। इस सायरन के साथ ही पुलिस सड़कों, चौराहों पर सक्रिय हो जाएगी और धीरे-धीरे लोगों को घरों की ओर भेजना शुरू कर देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई तैयारी के मुताबिक दो बजे तक पूरी तरह से रंग खेलना बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद भी किसी ने हुड़दंग की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। रंग खेलने पर रोक लगते ही नगर निगम की टीम सड़कों, चौराहों विशेषकर मस्जिद के पास के क्षेत्रों की सफाई में जुट जाएगी। दोपहर ढाई बजे से मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी।

    होली को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क है। होली के दिन निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अर्द्ध सैनिक बल भी तैनात रहेंगे। साथ ही एडीएम स्तर के तीन जोनल और जिला स्तरीय 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाई गई है।

    इसे भी पढ़ें- UP News: गोरखपुर में धूमधाम से निकली होलिका दहन की शोभायात्रा, जमकर उड़े-अबीर गुलाल; तस्वीरें

    शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुबह आठ बजे से घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह शोभायात्रा के दौरान भी निगरानी के लिए तीन जोन छह सेक्टर में संबंधित क्षेत्र को बांटकर निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा घंटाघर चौक से शुरू होकर हाल्सीगंज मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफराबाजार, बनीगंज, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखस चौक, रेती चौक होते हुए पुन: घंटाघर आकर समाप्त होगी।

    फाल्गुनोत्सव कार्यक्रम अबीर गुलाल उड़ाकर नृत्य करती युवतीयां। पंकज श्रीवास्तव


    एडीएम प्रशासन पुरूषोत्तम दास गुप्ता को जिले के उत्तरी क्षेत्र के संपूर्ण सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह को जिले के दक्षिणी भाग और एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को शहरी क्षेत्र की संपूर्ण सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी की कमान सौंपी गई है।

    इसे भी पढ़ें- 'अयोध्या की तर्ज पर UP के सभी नगर निगम बनेंगे सोलर सिटी', होली से पहले CM योगी का बड़ा एलान

    जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने जिलेवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही अपील की है कि वे शांति एवं सद्भावना के साथ होली मनाएं। किसी भी तरह की छोटी-बड़ी घटना की जानकारी तत्काल प्रशासन और पुलिस को उपलब्ध कराएं ताकि समय से जरूरी कार्रवाई की जा सके।