Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोरखपुर में इस जगह पर 25 एकड़ में बनेगा शहर का पहला स्पंज पार्क, वर्षा जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 08:04 AM (IST)

    गोरखपुर शहर में पहला स्पंज पार्क महेसरा में 25 एकड़ भूमि पर बनेगा जिसका उद्देश्य वर्षा जल का प्रबंधन करना है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 45 से 50 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पार्क में मियाबाकी वन वाटर हार्वेस्टिंग और मनोरंजन के साधन होंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति के बाद इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

    Hero Image
    राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 45 से 50 करोड़ की लागत से होगा निर्माण। स्पंज पार्क का प्रारूप।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर का पहला स्पंज पार्क करीब 25 एकड़ भूमि पर महेसरा में बनेगा। यहां पर मियाबाकी वन भी लगाया जाएगा। स्पंज गार्डन का उद्देश्य वर्षा जल का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन करना है। स्पंज के जल-अवशोषण और उत्सर्जन गुणों की नकल करते हुए इसके निर्माण की योजना तैयार की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे बाढ़ का जोखिम को कम करने के साथ ही भूगर्भ जल की शुद्धता को बढ़ाना है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत इस पार्क पर 45 से 50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुति के बाद स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा।

    जलवायु परिर्वतन की और बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियों के बीच नगर निगम ने शहर का पहला स्पंज पार्क (इकोलाजिकल पार्क) और मियावाकी तकनीक से वन लगाने की योजना तैयार की है। दरअसल स्पंज गार्डन पौधों, संरचनाओं और अन्य तत्वों को संयोजित कर नया आकार देना है, जिसका उद्देश्य वर्षा जल का प्राकृतिक और प्रभावी प्रबंधन करना है।

    यह प्रणाली शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को कम करती है, भूजल स्तर को निर्भरता को कम करती है। वहीं, यहां मियावाकी वन लगाने से जल प्रबंधन के साथ-साथ जैव विविधता और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।

    स्पंज पार्क में होंगी ये सुविधाएं

    25 एकड़ के इस स्पंज पार्क में मियाबाकी पौधरोपण के अलावा वाटर हार्वेस्टिंग और रोकरी (राक गार्डन) का निर्माण होगा। इसके अलावा मनोरंजन के लिए झाड़ियों की मदद से भूलभूलैया, कैफेटेरिया, गजीबो, स्ट्राम वाटर वेटलेड, प्राकृतिक तालाब, तालाब पर ब्रिज और तालाब में बोटिंग की सुविधा भी मिलेगी।

    वहीं, सेहत का ध्यान रखते हुए यहां योगा गार्डेन, किड्स प्ले जोन, ओपन जिम और एडवेंचर जोन की सुविधा मिलेगी। विशेष संरचना के कियोस्क, पाथवेज, इंट्रीगेट, पार्किंग, टायलेट ब्लाक, सोविनियर शाप, कम्युनिटी पवेलियन सरीखी संरचनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

    शहर का पहला स्पंज पार्क महेसरा में बनाया जाएगा। इसके लिए डिजाइन आदि तैयार कर लिया गया है। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मनोरंजन के साथ पयर्टकों को आकर्षित करने पर हमारा सर्वाधिक जोर है। इसे इतना आकर्षक और समृद्ध बनाया जाएगा यह महानगर अपने आप में अलहदा पार्क दिखेगा।

    -अमित शर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम