Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gorakhpur UP Board 12th Topper List: गोरखपुर में लड़कियों का दबदबा कायम, कृष्ण मिश्रा ने किया जिला टॉप

    By Pragati ChandEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 07:11 PM (IST)

    UP Board 12th Topper List Latest Updates गोरखपुर जिले के 84.75 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट पास करने में सफलता मिली है। इसमें से 89.16 लड़कियों ...और पढ़ें

    Gorakhpur UP Board 12th Topper List: गोरखपुर में लड़कियों का दबदबा कायम। जागरण-

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को आया तो गोरखपुर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 84.75 प्रतिशत विद्यार्थियों को इस परीक्षा को पास करने में सफलता जो मिली। महज 15.25 प्रतिशत विद्यार्थी सफल नहीं हो सके। इस परीक्षा में बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। परीक्षा पास करने में लड़कों के मुकाबले लड़कियां करीब 10 प्रतिशत आगे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कियों का रहा दबदबा: लड़कियों का पासिंग प्रतिशत जहां 89.16 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़के 80.66 प्रतिशत ही पास हो सके हैं। हालांकि जिला टापर की सूची में मछली गांव के छात्र कृष्ण कुमार मिश्रा पहले स्थान पर हैं। सांस्कृत्यायन इंटर कालेज मलांव की छात्रा श्रेया दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरे स्थान रहने वाले राहुल सिंह को जिले में तीसरा स्थान मिला है। कृष्ण कुमार 89.80 प्रतिशत अंक मिले हैं।

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें

    श्रेया ने हासिल किया 89 प्रतिशत अंक: पीपीडीआइसी इंटर कॉलेज मछली गांव की बेटी श्रेया का अंक प्रतिशत 89 रहा है। महात्मा गांधी इंटर कालेज के राहुल सिंह को 88.80 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। गोरखपुर के किसी भी विद्यार्थी को इंटरमीडिएट परीक्षा में यूपी की टाप-10 लिस्ट में नाम दर्ज कराने में सफलता नहीं मिल सकी है। इस वर्ष गोरखपुर से इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 60795 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 57502 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी।

    यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें

    ये है पास करने वालों की संख्या: पास करने वालों की संख्या 46734 रही। पास होने वालों में लड़कियों की संख्या 24688 रही। लड़के 24046 ही पास हो सके। परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्या 29811 थी जबकि 27691 लड़कियां ही परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची थीं। पास बच्चों के घरों में जहां खुशी का माहौल देखा गया, वही फेल हुए बच्चों का लोग ढांढस बधाते देखे गए। बहुत से बच्चे उत्साह में स्कूल पहुंच गए और साथियों और शिक्षकों के साथ खुशियां बांटीं। स्कूल पर देर शाम तक बच्चों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।

    एक क्लिक में चेक करें 10वीं 12वीं का रिजल्ट

    ये है हाईस्कूल के टॉप-10 विद्यार्थियों का रिजल्ट: आकाश निषाद जीपीएस इंटर कालेज चौरी चौरा 563/600 93.83%, मान्या सिंह कार्मल गर्ल्स इंटर कलेज 561/600 93.50%, शौर्य चौरसिया महात्मा गांधी इंटर कालेज 556/600 92.67%, वैष्णवी अग्रहरि एमपी इंटर कालेज रामदत्तपुर 555/600 92.50%, मो. हुमाम अजफर एमएसआ इंटर कॉलेज 554/600 92.33%, अर्पित पांडेय सांस्कृत्यायन इंटर कालेज गोरखपुर 553/600 92.33%, विनेक गुप्ता श्री मोतीलाल दुगहरा इंटर कालेज 553/600 92.17%, शानी चौरसिया जेएनएचएसएस इंटर कालेजश् खजनी 552/600 92.17%, खुशबू प्रजापति सोना देवी इंटर कालेज बैजनाथपुर 551/600 92.00%, अंशिका प्रजापति जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज मानीराम 551 91.83%।