Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बदली यातायात व्यवस्था, विजय से गणेश चौराहा तक वन-वे होगा ट्रैफिक

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 12:18 PM (IST)

    गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डीआईजी डा. एस. चनप्पा के निर्देश पर विजय चौराहा से गणेश चौक तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। एसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार और सोमवार को तीन और चार पहिया व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह परीक्षण सफल होने पर स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

    Hero Image
    गोरखपुर में यातायात व्यवस्था में होगा सुधार। -जागरण

     जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। डीआइजी डा.एस. चनप्पा की सख्ती पर अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। विजय चौराहा से लेकर गणेश चौक तक रविवार और सोमवार को नई व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके सफल होने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। एसपी संजय कुमार ने बताया कि विजय चौक से गणेश चौराहा की तरफ प्रातः नौ बजे से रात 10 बजे तक तीन पहिया, चार पहिया व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    केवल दो पहिया वाहनों को अनुमति होगी। प्रतिबंधित वाहन विजय चौक से डायवर्ट होकर अग्रसेन तिराहा, टाउनहाल तिराहा, कचहरी चौराहा या फिर सुमेर सागर रोड, जटाशंकर तिराहा, धर्मशाला चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- सबरंग: गोरखपुर में लहरों के बीच रोमांच, मनोरंजन और जायका

    विजय चौक से गणेश चौराहा जाने वाले दोपहिया वाहन गणेश चौराहा से पहले ही डायवर्ट होकर सिंह बिरयानी गली, काली मंदिर तिराहा से होकर आगे बढ़ेंगे। एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन वन-वे व्यवस्था से प्रभावित नहीं होंगे।

    एसपी ने बताया कि रविवार और सोमवार को दो दिन ट्रायल के दौरान वाहनों की आवाजाही का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। यदि यातायात सुचारु रहा तो यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू कर दी जाएगी।