यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
गोरखपुर में रामगढ़ ताल के पास एक कार और बाइक की टक्कर में पॉलिटेक्निक के दो छात्र गंभीर रूप से ...और पढ़ें

HighLights
- बिजली पोल से टकराकर रुकी कार, इलाके की आपूर्ति एक घंटे रही ठप
- इनोवा की टक्कर से बाइक चकनाचूर, चालक को पुलिस ने किया हिरासत में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पाम पैराडाइस के सामने बुधवार की सुबह तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकरा गई, जिसके चलते आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति एक घंटे तक ठप रही। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना में घायल छात्रों की पहचान देवरिया के इंदुपुर निवासी योगेंद्र प्रजापति और खोराबार के में रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। दोनों गीडा स्थित बुद्धा कॉलेज में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं। योगेंद्र द्वितीय वर्ष और राहुल तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
बुधवार की सुबह दोनों बाइक से कालेज जा रहे थे। पाम पैराडाइस के सामने सामने से आ रही इनोवा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में सुसाइड नोट लेकर 5वीं मंजिल पर पहुंची नर्सिंग छात्रा, मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। टक्कर के बाद इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा भिड़ी। हादसे से पोल क्षतिग्रस्त हो गया और पाम पैराडाइस, लोहिया और काशीराम आवास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बिजली विभाग ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।रामगढ़ताल थाना पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
