Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: होटल को घेर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तलाशी लेने पर मिले 12 युवक-युवतियां

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 02:49 PM (IST)

    गोरखपुर के झंगहा में देवरिया हाईवे पर स्थित एक होटल पर ग्रामीणों ने अनैतिक गतिविधियों का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने होटल को घेरकर 12 युवक-युवतियों को बाहर निकाला। उनका आरोप है कि होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों का आना-जाना था और अवैध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    होटल को घेर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तलाशी लेने पर मिले 12 जोड़े।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, झंगहा।  देवरिया हाईवे पर दुबियारी पुल के पास स्थित क्राउन होटल पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संचालक पर अनैतिक गतिविधि में लिप्त होने का आरोप लगा महिलाओं के साथ पुरुषों ने होटल को घेर लिया। हंगामे के बीच होटल से 12 युवक-युवतियों को बाहर निकाला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीओ चौरीचौरा आरोप की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। कई बार यहां नाबालिग लड़के व लड़कियों का भी आना-जाना है। इसको लेकर संचालक को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

    पुल‍िस ने कहा- साक्ष्‍य के आधार पर होगी कार्रवाई

    गांव के राजेश यादव, सुखदेव पासवान संतोष पाल, राम सिंह यादव,विकास,कृष्ण मोहन,बबलू ने बताया कि होटल अवैध तरीके से चल रहा है और इलाके के माहौल को बिगाड़ रहा है। झंगहा पुलिस को तहरीर दी गई है।  सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने बताया आरोपों की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- सीएम पर टिप्पणी करने वाला भोलेंद्र गिरफ्तार, विधायक भाई बोले- उसके कृत्य से सब लोग परेशान…मैं योगी का सच्चा सिपाही

    comedy show banner