Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Lok Sabha Chunav Result 2024: गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में एक भी महावत नहीं दौड़ा पाया हाथी, पिछले चुनाव में थी उपविजेता

    पिछले चुनाव में सपा संग गठबंधन के बाद देवरिया बांसगांव डुमरियागंज संतकबीर नगर सलेमपुर और बस्ती बसपा के खाते में आई। इन सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारे जो भाजपा के साथ सीधा मुकाबला करते हुए दूसरे स्थान पर रहे। तब गोरखपुर महराजगंज और कुशीनगर सीट सपा के खाते में थी। इस बार दोनों दलों की राहें अलग हो गईं।

    By Ashutosh Kumar Mishra Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:02 PM (IST)
    Hero Image
    बसपा चुन-चुन कर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

    आशुतोष मिश्र, जागरण गोरखपुर। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा के साथ मैदान में उतरी बसपा ने इस बार अकेले ही ताल ठोकी। जातीय समीकरण साधे और चुन-चुन कर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। कहीं कसर दिखी तो महावत बदलने में देर न की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन, पिछले चुनाव में छह सीटों पर सीधी टक्कर देने वाली बसपा इस बार कहीं भी लड़ाई में नहीं दिखी। एक भी सीट पर महावत हाथी को उस रफ्तार में नहीं दौड़ा पाया, जिसका उसका इतिहास रहा है।

    पिछले चुनाव में सपा संग गठबंधन के बाद देवरिया, बांसगांव, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, सलेमपुर और बस्ती बसपा के खाते में आई। इन सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारे, जो भाजपा के साथ सीधा मुकाबला करते हुए दूसरे स्थान पर रहे। तब गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर सीट सपा के खाते में थी।

    इसे भी पढ़ें-यूपी के दोनों मंडलों में 62 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, हाथी की भी नहीं सुनाई दी चिंघाड़

    इस बार दोनों दलों की राहें अलग हो गईं। बसपा ने सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन सफलता तो दूर वह कहीं भी मुकाबले में नहीं टिकी।

    डुमरियागंज में इस बार हाथी के महावत बने मो. नदीम 35936 मत पाकर चौथे पायदान पर लुढ़क गए। बस्ती में 103301 मत पाकर लवकुश पटेल तीसरे स्थान पर रहे। संतकबीर नगर में नदीम अशरफ ने 150812 वोट पाकर तीसरे नंबर पर जगह बनाई।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में निर्दलियों से आगे रहा 'नोटा', छह सीटों पर हैरान करने वाला स्‍थान किया हासिल

    सलेमपुर में भीम राजभर का 80599 मतों के साथ यही हाल हुआ। देवरिया से संदेश 45564 वोट पाकर तीसरे पायदान पर रहे और बांसगांव से डा. रामसमुझ ने 64750 वोट जुटाकर बसपा को यही स्थान दिलाया।

    सपा के खाते वाली सीटों पर भी हालत खस्ता

    गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज यानी वो सीटें जो पिछली बार बसपा से गठबंधन के बाद सपा को मिली थीं, वहां से इस बार बसपा ने प्रत्याशी उतारे। गोरखपुर से जावेद अशरफ उर्फ जावेद सिमनानी 55781, कुशीनगर से शुभ नारायन चौहान 67208 और महराजगंज से मो. मौसमे आलम 32955 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।