विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिखा दिल्ली में मौसम खराब होने का असर, दो उड़ानें रद और कई विमान लेट

Published: Mon, 29 Dec 2025 08:41 PM (IST)

दिल्ली में खराब मौसम के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा। सोमवार सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट ...और पढ़ें

दिल्ली में मौसम खराब होने से दो उड़ानें रद।

दिल्ली में मौसम खराब होने से दो उड़ानें रद।

HighLights

  1. दिल्ली के खराब मौसम से गोरखपुर उड़ानें प्रभावित हुईं।

  2. दो दिल्ली-गोरखपुर उड़ानें रद, अन्य में देरी हुई।

  3. यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली में मौसम खराब होने का असर गोरखपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों पर पड़ा।सोमवार की सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो की दो उड़ानें रद कर दी गईं, जबकि दिन चढ़ने के साथ अन्य रूट की फ्लाइटें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दृश्यता कम होने की वजह से सुबह 10:50 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली स्पाइसजेट की उड़ान और 11:40 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद कर दिया गया।

राहत की बात यह रही कि इन दोनों उड़ानों के रद होने की सूचना यात्रियों को समय से दे दी गई थी, जिससे कई यात्रियों ने अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली।

हालांकि दोपहर और शाम की उड़ानों पर भी मौसम का असर बना रहा। अपराह्न 3:20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।

वहीं 3:50 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी लगभग 30 मिनट विलंब से रवाना हो सकी। इसके अलावा शाम 6:15 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब 2:40 घंटे की देरी से पहुंची।

पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही देरी के चलते यात्रियों को टर्मिनल भवन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम ठीम होने की उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा।