विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Rate Today: गोरखपुर में सोने की चमक बरकरार, एक महीने के अंदर बढ़े 10 हजार भाव

Published: Thu, 13 Feb 2025 12:56 PM (IST)

Gold Silver Prices सोने की कीमतों में उछाल ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को सोना 88100 रुपये ...और पढ़ें

गोरखपुर के शोरूम में सजे आभूषण। जागरण
गोरखपुर के शोरूम में सजे आभूषण। जागरण

HighLights

  1. जनवरी से लेकर अब तक सोने के भाव मे तेजी से बिगड़ा शादी-विवाह वाले घरों में बजट
  2. सोने के बढ़ते भाव के कारण 22 की जगह 18 कैरेट के आभूषण बन रहे पसंद
  3. डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वार भाव में तेजी का कारण बता रहे विशेषज्ञ

प्रभात कुमार पाठक, जागरण, गोरखपुर। एक तरफ सहालग की धूम तो दूसरी तरफ सोने की बढ़ती रफ्तार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को साेने का भाव 88,100 हजार पहुंच गया। सोने के भाव तेजी से जिनके यहां शादी-विवाह है उनका बजट बिगड़ गया है, इससे खरीदारों में निराशा देखने को मिल रही है।

बाजार के जानकार अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड की आर्थिक नीतियों को लेकर काफी अनिश्चितता है। यही वजह है कि निवेशक गोल्ड का रुख कर रहे हैं, जिससे सबसे सुरक्षित निवेश समझा जाता है। जनवरी की शुरुआत से लेकर अब तक सोने के भाव में करीब 10 हजार की तेजी आई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के साथ ही कनाडा, मेक्सिको और चीन के खिलाफ टैरिफ वार छेड़ दी थी। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ने से सोने में मजबूती आई। अब ट्रंप ने अमेरिका में स्टील और एल्युमिनियम इंपोर्ट पर 25 प्रतिशत तक ड्यूटी लगाने का ऐलान किया है। ट्रेड वार बढ़ने के डर के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव ऊंचाई छू रहा है।

इसे भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, पर चांदी की कीमतों में तेजी; चेक करें लेटेस्ट प्राइस

परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में तेजी के कारण शादियों से जुड़ी खरीदारी पर असर पड़ा है। जिसे ज्यादा जरूरी वहीं आभूषण की खरीदारी मेें रुचि दिखा रहा है। पहले की तुलना में मांग घटी है।

शोरूम में सजे आभूषण। जागरण


ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ ने बताया कि तीन-चार दिनों तक बाजार पर तेजी का असर देखने को मिला लेकिन जिनके घर शादी है वह फिर से खरीदारी करने लगे हैं। भाव में तेजी के कारण 18 कैरेट के आभूषण की तरफ लोगों का रूझान बढ़ा है। इसकी वजह है 22 व 18 कैरेट के आभूषणों के बीच 30 से 35 प्रतिशत बजट में अंतर होना है। इसके अलावा भारी वजन के गहने की अपेक्षा लोग हल्के वजन के भड़कीले आभूषण की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी बजट में यह फिट बैठ सकें।

सोने में उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहेगा। भाव 85 से 90 हजार के बीच बने रहने की संभावना है। यदि चांदी भाव एक लाख के पार फिर पहुंचा तो घटने की बजाय बढ़ने की संभावना अधिक है। जुलाई में कस्टम ड्यूटी घटने के दौरान लाेगों ने काफी खरीदारी की थी। अपेक्षाकृत इस समय मांग कम है। -पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष, आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन।

इसे भी पढ़ें- Gold Price: 7 दिन बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी का भी घटा भाव; चेक करें लेटेस्ट प्राइस

एक साल में ऐसे घटते-बढ़ते रहे सोने-चांदी के भाव

माह
वर्ष
सोने का भाव
चांदी का भाव
फरवरी 2024 67,000 72,000
मार्च 2024 71,000 77,200
अप्रैल 2024 76,250 84,500
मई 2024 74,200 85,000
जून 2024 74,600 90,000
जुलाई 2024 70,912 83,500
अगस्त 2024 74,750 87,500
सितंबर  2024 77,900 95,000
अक्टूबर 2024 80,000 95,500
नवंबर 2024 80,000 92,000
दिसंबर 2024 80,800 97,000
जनवरी 2025 80,400 93,000
फरवरी 2025 88,100 98,000

नोट: सोने का भाव (24 कैरेट) प्रति दस ग्राम व चांदी प्रति किग्रा जीएसटी सहित है।