विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में इंजीनियर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पार्किंग विवाद या हत्या की कोशिश..जांच शुरू

Published: Sun, 14 Sep 2025 08:17 AM (IST)

गोरखपुर के तारामंडल इलाके में एक इंजीनियर की कार पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना देवरिया बाईपास मोड़ ...और पढ़ें

फायरिंग में इंजीनियर की कार पर लगी गोली। - सौ. इंटरनेट मीडिया
फायरिंग में इंजीनियर की कार पर लगी गोली। - सौ. इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. तारामंडल में इंजीनियर की कार पर फायरिंग |
  2. सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की कार |
  3. पार्किंग विवाद में फायरिंग की आशंका |

जागरण संवाददाता, गाेरखपुर। तारामंडल में देवरिया बाईपास मोड़ पर स्थित टाइल्स की दुकान पर गए इंजीनियर की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद चार पहिया वाहन से आए बदमाश भगत चौराहा की तरफ भाग निकले।

घटना के समय इंजीनियर दुकान के अंदर थे। गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे में जिस कार से बदमाश आए थे वह दिख रही है ।सीओ कैंट के साथ क्राइम ब्रांच व रामगढ़ताल थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।

देवरिया जिले के मूल निवासी प्रशांत सिंह शाहपुर के गीता वाटिका में रहते हैं और पाम पैराडाइज प्रोजेक्ट में इंजीनियर हैं। शनिवार शाम पांच बजे वह तारामंडल स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित टाइल्स शोरूम में सामान देखने गए थे। तभी शोरूम का सिक्योरिटी गार्ड उनके पास आया और कार हटाने के लिए कहा।

कुछ देर में आने की बात कहकर वह अंदर चले गए।10 मिनट बाद स्कार्पियों से पहुंचे बदमाशों ने उनकी कार को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी जिसमें दो गोली स्टीयरिंग के पास लगी थी।फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई।

स्थानीय दुकानदार और राहगीर भागकर छिप गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पार्किंग विवाद का लग रहा है। जिस जगह यह वारदात हुई, वहां पहले भी वाहनों के शीशे तोड़ने और झगड़े की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई के ठग ने पत्नी के संग मिलकर रची अपहरण की कहानी, पुलिस ने CCTV से खोला जालसाज का खेल

रामगढ़ताल थाना पुलिस ने इंजीनियर की कार को कब्जे में ले लिया है। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। आसपास के दुकानदारों और गार्ड से पूछताछ हो रही है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इंजीनियर की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है।जल्द ही फायरिंग करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी होगी।