बच्चों को शुरू से राष्ट्रवाद की शिक्षा देना जरूरी : वीके सिंह
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि बच्चों को शुरू से राष्ट्रवाद की शिक्षा देनी चाहिए। जिससे देश की नींव बेहद मजबूत हो जाएगी।
गोरखपुर (जेएनएन)। भारतीय थल सेना के प्रमुख रहे जनरल वीके सिंह की राय में बच्चों को राष्ट्रवाद की शिक्षा देना अनिवार्य है। विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह आज गोरखपुर में एक स्कूल के कार्यक्रम में थे।
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि बच्चों को शुरू से राष्ट्रवाद की शिक्षा देनी चाहिए। जिससे देश की नींव बेहद मजबूत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में पॉलीटेक्निक के एपलाइड फिजिक्स का पेपर फिर आउट
उन्होंने कहा कि यह कार्य बच्चों के स्कूल में प्रवेश के बाद से होने चाहिए। जिससे बच्चे अपने देश व राज्य के साथ ही पास के वातावरण के बारे में जानकारी रख सके। उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी प्रबंधकों को चाहिए कि वह राष्ट्रवाद को एक अनिवार्य विषय के रूप में नियमित पढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबकर पांच की मौत
जब हमें राष्ट्रवाद के बारे में जानकारी होगी तभी हम उन्नति भी कर सकते हैं। जनरल वीके सिंह ने भूमिधर इंटर कालेज सिकरीगंज के परिसर में भवन निर्माण की आधारशिला रखने के बाद आयोजित वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद योगी आदित्य नाथ भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- शराब लदे वाहन की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने की तोडफ़ोड़