Durga Visarjan 2022: गोरखपुर में बनाए जा रहे तीन कृत्रिम तालाब, यहां जाने वाले रास्ते का होगा सुंदरीकरण
गोरखपुर जिले में शहर से लेकर गांवों तक दुर्गा पूजा की धूम है। शहर के विभिन्न इलकों में आकर्षित करने वाले खूबसूरत पंडालों में मां की प्रतीमा स्थापित की गई है। इसी क्रम में दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Durga Visarjan 2022: दुर्गा पूजा के दृष्टिगत गोरखपुर नगर निगम भी तैयारियों में जुटा है। दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाने का काम भी चल रहा है। नगर निगम राप्ती नदी के तट पर तीन कृत्रिम तालाब बनवा रहा है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने तालाबों के निर्माण की प्रगति देख आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर हाल में तीन अक्टूबर तक तालाब का निर्माण करने को कहा है।
हर साल तालाब का होता है निर्माण
सुप्रीम कोर्ट एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के निर्देशों के क्रम में नदियों में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित है। ऐसे में नगर निगम हर साल तालाब का निर्माण कराता है। नगर निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल नगर निगम दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तीन कृत्रिम पोखरे बनाता है। राप्ती नदी के तट पर तालाबों के किनारे बांध बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें, महाभारत काल से जुड़ा है लेहड़ा देवी मंदिर का इतिहास, महराजगंज के जंगल में बसा है मां का दरबार
नगर आयुक्त ने दिया यह निर्देश
नगर निगम के अवर अभियंता अवनीश भारती ने नगर आयुक्त को बताया कि तालाबों का बांध बन जाने के बाद इनमें पानी भरा जाएगा। नगर आयुक्त ने तालाब के पास पुलिस-प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के बैठने के लिए दो-दो अलग-अलग टेंट की व्यवस्था कराने एवं होर्डिंग बैनर आदि लगवाने का भी निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें, तस्वीरों में देखें- गोरखपुर की रामलीला की झलक, अयोध्या के कलाकारों ने बांधा समा, भाव-विभोर हुए दर्शक
तालाब तक जाने वाले रास्ते का होगा सुंदरीकरण
नगर आयुक्त ने अवर अभियंता मुख्य सड़क से तालाब तक जाने वाले रास्ते का सुंदरीकरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि चुनरी आदि से सजावट कराई जाए। हाइवे के किनारे एवं एकला बांध से राप्ती नदी की ओर मोड़ पर स्वागत द्वार लगवाकर होर्डिंग-बैनर एवं कपड़े आदि से इसकी सजावट कराई जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।