विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DDU Recruitment 2024: गोरखपुर विश्वविद्यालय में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Published: Thu, 23 Jan 2025 01:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। यहां गोरखपुर विश्वविद्यालय में 158 शिक्षकों की भर्ती के लिए ...और पढ़ें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुल 158 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जागरण
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुल 158 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जागरण

HighLights

  1. स्थायी प्रोफेसर के 28, एसोसिएट प्रोफेसर के 50 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 पदों पर होंगी नियुक्ति
  2. निकला विज्ञापन, अभ्यर्थियों को आनलाइन करना होगा आवेदन, 28 फरवरी है अंतिम तिथि

जागरण संवाददाता, गोरखपुर।  गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ( DDU University Recruitment) में कुल 158 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए विज्ञापन निकल चुका है। इनमें स्थायी प्रोफेसर के 28, एसोसिएट प्रोफेसर के 50 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 पदों समेत कुल 102 नियुक्तियां होंगी।

इसके अलावा स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के लिए संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के 56 पदों, इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर संकायों में निदेशक के एक-एक पद, इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ के 27 पदों पर भी नियुक्ति होगी। अभ्यर्थियों को इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।

पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षक भर्ती को लेकर योजना बना रहा था। अब जाकर स्थायी और संविदा शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी हुआ है। गोवि के कुलसचिव के नाम से आवेदन और प्रमाणपत्रों की हार्डकापी सात मार्च से पहले स्पीड पोस्ट से पहुंचना अनिवार्य है। भर्ती का विस्तृत ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, 27.98 लाख की लागत से होगा इस सड़क का निर्माण; अप्रैल तक पूरा हो जाएगा काम

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बताया कि शिक्षकों की भर्ती होने से विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर होगी। साथ ही छात्र-शिक्षक अनुपात बेहतर होगा ही शिक्षा और शोध की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में भी इसका लाभ मिलेगा।

अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़े गए 15 नकलची

गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में बुधवार से शुरू हुई बीएड परीक्षा में पहले ही दिन 15 नकचली पकड़े गए। सेंट एंड्रयूज कालेज परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए सभी विद्यार्थियों पर अनुचित साधन प्रयोग के तहत कार्रवाई की गई है। जनपद के कुल 12 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र सेंट एंड्रयूज कालेज को बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें-  हौसले को मिली मदद तो बदल गई कई जिंदगियां, आज विश्वभर में है 'टेराकोटा' की पहचान

पहले दिन बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं थीं। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक थी। महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल के सदस्यों ने प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुएल के नेतृत्व में परीक्षा कक्ष में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान ही एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों के पास से नकल सामग्री मिली। वहीं विश्वविद्यालय केंद्र पर चल रही बीए-एलएलबी की परीक्षा में बुधवार को एक छात्रा नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई।