Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mukesh Kumar Wedding: क्रिकेटर मुकेश की शादी की खूबसूरत तस्वीरें; दूल्हा बने गेंदबाज ने छपरा की दिव्या सिंह संग लिए सात फेरे

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 10:43 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार गोरखपुर के होटल रेडिएंट में दिव्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे। मंगलवार की रात दुल्हन बनीं दिव्या सिंह वरमाला लेकर इंतजार कर रही थीं कि घोड़ी पर सवार होकर मुकेश कुमार पहुंचे तो तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। दो मैच खेलने के बाद वह शादी करने गोरखपुर आए थे।

    Hero Image
    गोरखपुर के होटल रेडिएंट में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। -संगम दुबे

    जितेन्द्र पांडेय, गोरखपुर। दूल्हा बने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार मंगलवार को घोड़ी पर सवार होकर होटल रेडिएंट पहुंचे। दुल्हन बनीं दिव्या सिंह वरमाला लेकर इंतजार कर रही थीं। देर रात 12 बजे एक दूसरे को वरमाला पहनाकर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में भी सदस्य हैं। दो मैच खेलने के बाद वह शादी करने गोरखपुर आए थे। बुधवार को पटना जाएंगे और अगले मैच के लिए रायपुर रवाना होंगे।

    बता दें कि मुकेश कुमार आईपीएल के दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्हें 2024 के सीजन के लिए भी इसी टीम ने रिटेन किया है।

    बरात तीन बजे गोपालगंज स्थित घर से निकल शाम छह बजे गुलरिहा पहुंची। यहां से नाचते गाते साढ़े आठ बजे होटल पहुंचे। रात 9:30 बजे तिलक हुआ।

    दोस्त मृत्युंजय ने बताया कि मुकेश और दिव्या का गांव अगल बगल है। दिव्या छपरा के रसूलपुर गांव की हैं। दोनों एक दूसरे से परिचित थे। मुकेश के भाई-बहनों की शादी हो गई है।

    तीन भाइयों में वह सबसे छोटे हैं। एक भाई किसान हैं जबकि दूसरे कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुकेश ने कोच अमित सिंह के निर्देशन में क्रिकेट खेलना शुरू किया और कोलकाता में प्रैक्टिस शुरू की थी।

    यह भी पढ़ें, रास्ता भटककर इंडियन बॉर्डर के पास पहुंचे चीन के 20 नागरिक, जांच करने के बाद सभी को भेजा गया सही रास्ते