Gorakhpur News: पेरियार का जन्मदिन मनाने पर विवाद, एबीवीपी पदाधिकारी ने पेट्रोल उड़ेला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर पेरियार जयंती के दौरान दो छात्र संगठनों में विवाद हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गंदे स्थान पर बैनर लगाने और महापुरुषों के खराब चित्र होने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर बुधवार की शाम दो छात्र संगठनों के बीच टकराव होने के बाद हंगामा मच गया।भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ता पेरियार का जन्मदिन मना रहे थे। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि बैनर गंदे स्थान पर लगाया गया है और महापुरुषों के चित्र खराब हैं।
इसे अपमान बताते हुए उन्होंने बैनर हटाने की मांग की।विवाद बढ़ा तो एबीवीपी के पदाधिकारी राजबर्धन सिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
घटना शाम पांचब बजे हुई।गेट के पास स्थित तिरंगा झंडा के नीचे भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ता ने बैनर लगाया था। एबीवीपी के पदाधिकारियों का कहना था कि परियार के बगल में लगे महापुरुषों की तस्वीर खराब व अपमान जनक है।स्थान भी बहुत गंदा है।बैनर हटाने को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी इतनी बढ़ गई।
इसके बाद राजवर्धन सिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। पेट्रोल का कुछ हिस्सा उनके मुंह में चला गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
बीआरडी में उचित इलाज न मिलने की शिकायत पर साथी राजवर्धन सिंह को तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल अस्पताल ले गए, जहां उपचार चल रहा है। वहीं राजबर्धन सिंह का आरोप है कि जन्मदिन मना रहे संगठन के लोगों ने उसके ऊपर पेट्रोल फेंका है।
प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजय सिंह ने बताया कि पेरियार जन्मदिन समारोह को लेकर दो छात्र संगठनों में विवाद हुआ था। राजवर्धन सिंह ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया, जिसे समय रहते बचा लिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
यह भी पढ़ें- UP Property Registry: ...तो इस तरह यूपी में 1300 से अधिक संपत्तियों की हो गई रजिस्ट्री, अब फर्जीवाड़े के खुले राज
विवि प्रशासन को नहीं थी कोई सूचना
बताया जा रहा है कि पेरियार की जयंती मनाने को लेकर संगठन की तरफ से कोई सूचना विवि प्रशासन को नहीं दी गई थी। विवि प्रशासन ने मामले में बताया है कि आयोजन की सूचना न तो दी गई थी न ही विवि कैंपस में पेरियार जयंती मनाने का परमिशन लिया गया था। प्राक्टर विनय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी संगठन की तरफ से नहीं दी गई थी। विवाद की जानकारी है। मामले की जांच कराई जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।