Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज निरस्त रहेंगी पूर्वोत्‍तर रेलवे की यह सात ट्रेनें, जानें-कौन से रूट होंगे प्रभावित

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 17 Mar 2019 02:34 PM (IST)

    मालगाड़ियों को पास कराने के लिए 17 मार्च को 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    आज निरस्त रहेंगी पूर्वोत्‍तर रेलवे की यह सात ट्रेनें, जानें-कौन से रूट होंगे प्रभावित

    गोरखपुर, जेएनएन। खाली मालगाड़ियों को पास कराने के लिए 17 मार्च को भी सात सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। उक्त जानकारी सीपीआरओ संजय यादव ने दी। उन्होंने बताया कि55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या, 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज, 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी, 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    प्रभावित होने वाली अन्य ट्रेनें

    55011 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर सिवान से एक घंटे की देरी से चलेगी।

    - 55075 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज में ही रुक जाएगी।

    - 55076 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर कप्तानगंज से चलेगी।

    - 55033 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर बुढ़वल में टर्मिनेट हो जाएगी।

    गोरखधाम में लगीं आधुनिक बोगियां

    पूर्वोत्‍तर रेलवे की महत्वपूर्ण ट्रेन 12555/12556 गोरखधाम एक्सप्रेस लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोचों के साथ गुरुवार को दिल्ली (हिसार) के लिए रवाना हुई। एलएचबी के रेक संयोजन में 22 कोच से अधिक नहीं लगते। इसके चलते गोरखधाम में दो जनरल को हटाकर 24 की जगह 22 कोच लगाए हैं। आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे की सभी ट्रेनों में एलएचबी कोच ही लगेंगे। पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार 15529/15530 सहरसा-आनंदविहार-सहरसा जनसाधारण भी 14 से एलएचबी कोच लगने लगे हैं। 15531/15532 सहरसा-अमृतसर-सहरसा जनसाधारण में 17 मार्च से एलएचबी कोच लगने लगेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज की फ्लाइट

    दिल्ली के लिए

    इंडिगो

    आगमन - सुबह 11:10 बजे

    प्रस्थान - सुबह 11:40 बजे

    स्पाइस जेट

    आगमन - दोपहर 12:25 बजे

    प्रस्थान -  दोपहर 12:55 बजे

    एयर इंडिया

    आगमन - दोपहर बाद 03:05 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद 03:30 बजे

    बंगलुरु के लिए

    इंडिगो

    आगमन - दोपहर 02:30 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद  03:00 बजे