Gonda News: घर से 500 मीटर दूर बाग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
गोंडा के कटरा बाजार में अर्जुन पांडेय का शव घर से 500 मीटर दूर बाग में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता के अनुसार अर्जुन गुरुवार को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। गांव की युवतियों ने शव की सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

संवाद सूत्र, कटरा बाजार (गोंडा)। जोगई पुरवा भदैंया निवासी अर्जुन पांडेय का शव घर से 500 मीटर दूर स्थित बाग में मिला है। स्वजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। मां सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
जोगई पुरवा भदैंया निवासी तिलक राम पांडेय ने कहा कि गुरुवार को उनका बेटा अर्जुन घर से निकला था। शाम तक वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। गांव की ही दो युवतियों ने बाग में शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो बेटा मृत पड़ा था। एयर फोन व चप्पल पड़ी थी। उसके गले में चोट का निशान था।
आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक सात भाइयों में सबसे छोटा था। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि आखिर अर्जुन का शव गांव से पांच सौ मीटर दूर बाग में शव कैसे पहुंचा। गांव की दोनों लड़कियां इतनी दूर बाग में क्यों गईं। मोबाइल फोन को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है। मौत को लेकर गांव में कई तरह चर्चा चल रही है। निरीक्षक रमाशंकर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।