भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रही थी महिला, बीच धारा हुआ कुछ ऐसा... दौड़े-दौड़े पहुंचे लोग
गोंडा के मनकापुर में एक दुखद घटना घटी। सिसवा गांव की सुरसता नामक महिला भैंस की पूंछ पकड़कर मनवर नदी पार कर रही थी। बीच धारा में भैंस के बैठने से वह गहरे पानी में डूब गई। पुलिस ने चार घंटे बाद शव बरामद किया। महिला के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं जबकि पति महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं।

संवाद सूत्र, मनकापुर (गोंडा)। भैंस की पूंछ पकड़कर मनवर नदी पार कर रही महिला की डूबकर मौत हो गई। सिसवा गांव के रहने वाली सुरसता गुरुवार दोपहर में भैंस चराने के लिए केशवा घाट गई थी। भैंस की पूंछ पकड़कर मनवर नदी पार करने लगी। बीच धारा में पहुंचने पर भैंस बैठ गई। सुरसता से पूंछ छूट गई और गहरे पानी चली गई।
चार घंटे की मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से शव बरामद किया। मृतका के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पति महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं। उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शव बरामद किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में युवक की मौत
उधर, कौड़िया में ग्राम पंचायत जगदीशपुर बल्दी निवासी रमजान अली बाइक से कौड़िया बाजार दुकान पर सिलाई करने के लिए जा रहे थे। बेलवा भान के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह ले गए, जहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय रेफर किया। उपचार के दौरान रमजान अली की मृत्यु हो गई। मां जैतूना बेटे के मृत्यु की खबर सुनते ही बदहवास हो गई। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।