Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लगे देश विरोधी नारे, पुलिस ने आरोपितों को दे दी क्लीनचिट

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:06 PM (IST)

    गोंडा : मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने ...और पढ़ें

    Hero Image
    लगे देश विरोधी नारे, पुलिस ने आरोपितों को दे दी क्लीनचिट

    गोंडा : मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने संबंधी वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने संबंधित युवकों के घर पर दबिश दी लेकिन, वह नहीं मिले। हैरत की बात यह है कि बगैर तकनीकी परीक्षण या विशेषज्ञों की जांच के पुलिस ने आरोपितों को क्लीनचिट दे दी। उसने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ा है, जहां रविवार को विश्व ¨हदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष तिलकधर दुबे ने शहीद सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि कुछ युवक नारेबाजी करने लगे। इससे संबंधित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में ¨हदुस्तान मुर्दाबाद का नारा सुनाई पड़ रहा है। विहिप के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित वीडियो कैसे बना या नारेबाजी कब हुई? इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि वह कुछ नहीं बता सकते। अधिकारियों द्वारा इस मामले पर जानकारी देने से मना किया गया है। इस मामले में एसपी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो सीयूजी फोन पर कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि साहब अभी वीडियो कांफ्रें¨सग में हैं।