Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghazipur News: दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने के प्रयास में बदमाश को मुठभेड़ में पुल‍िस ने मारी गोली

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 01:16 PM (IST)

    Ghazipur News गाजीपुर के गहमर थाने में दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने के प्रयास करने वाले दुष्कर्म के आरोपित कृष्णा दुबे निवासी गांव महुआरी आजमगढ़ को काबू करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को आरोप‍ित ने बच्ची से दु्ष्कर्म किया था।

    Hero Image
    Ghazipur News: दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने के प्रयास में पुल‍िस ने बदमाश को मुठभेड़ में मारी गोली

    जेएनएन, गाजीपुर। गहमर थाने के दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने के प्रयास करने वाले दुष्कर्म के आरोपित कृष्णा दुबे निवासी गांव महुआरी आजमगढ़ को काबू करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की शाम को गांव निवासी 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने दु्ष्कर्म किया। लड़की के पिता ने कृष्णा दुबे निवासी महुआरी आजमगढ़ के खिलाफ नामजद तहरीर दी।वह गहमर में अपने ननिहाल में रहकर मकान की देखभाल करता है, जबकि उसके नाना व अन्य स्वजन छत्तीसगढ़ रहते हैं। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आयी। 

    मध्यरात्रि में आरोपित पेट में दर्द बताकर जोर-जोर से चीखने लगा। पुलिस की गाड़ी से एक उपनिरीक्षक व चार कांस्टेबल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जा रहे थे। भदौरा में रेलवे फाटक बंद था। वह लघुशंका करने के लिए गाड़ी से उतरा, जिसके साथ उपनिरीक्षक व एक कांस्टेबल भी थे। इसी दौरान मौका पाकर उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर भागने लगा।

    पुलिसकर्मियों ने उसे घेरने के साथ ही इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को दी। आरोपित पिस्टल तानकर गोली चलाने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। पुलिस नेे उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

    प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह अपने नाना भागवत पांडेय निवासी पट्टी मैगर राय के घर की देखभाल करने के लिए रहता है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी वह एक दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। आत्मरक्षा के दौरान उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें: CM Yogi Hathras Visit: सीएम के स्वागत के लिए तैयार हाथरस, हजारों जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात; इन रूटों से बचें

    यह भी पढ़ें: Deoria Murder Case: नरसंहार के बाद प्रशासन हुआ सख्त, अब तक नौ लोगों के असलहे का लाइसेंस निरस्त; इन पर हुई कार्रवाई