Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: चंदौली के विनोद बिंद हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    Updated: Fri, 30 May 2025 03:44 PM (IST)

    गाजीपुर में चंदौली निवासी विनोद बिंद की हत्या का खुलासा हुआ। आरोपी विवेक सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। प्रेम संबंध के चलते विनोद की हत्या की गई थी क्योंकि वह आरोपी पर उसकी साली से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

    Hero Image
    फ़ोटो : जमानियां में पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को ले जाती पुलिस।

    संवाद सूत्र, जागरण,जमानियां (गाजीपुर)। चंदौली जनपद के परसडीहा गांव निवासी विनोद कुमार बिंद की हत्या के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपित विवेक सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। विवेक सिंह निवासी जलालपुर चंदौली के पैर में गोली लगी है।

    पुलिस उसे उपचार के लिए पीएचसी लेकर पहुंची, वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। वहीं दूसरा हत्यारोपित फरार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित के घर मृतक के ससुरालीजन रहकर खेती-बारी करते हैं। इस दौरान उसकी साली से आरोपित के संबंध हो गए थे, जिसके बाद विनोद उस पर उससे शादी का दबाव बना रहा था।

    गुरुवार की सुबह चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के परसडीहा गांव निवासी विनोद कुमार बिंद की हत्या कर शव को लहूलुहान हालत में ढेवढ़ी नहर पुलिया के पास खेत में फेंक दिया गया। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान हुई थी।

    विनोद की पत्नी वंदना ने बताया था कि उसके घर शिवचर्चा के बाद बुधवार की रात भोज कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति उसे बुलाकर ले गया था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस ने भाई रमेश की तहरीर पर चंदौली के जलालपुर निवासी विवेक सिंह व शिवशंकर बिंद निवासी परसडीहा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

    शिवशंकर बिंद, विनोद का चचेरा भाई है। पुलिस आरोपित विवेक सिंह को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद करने के लिए गई थी। इस दौरान उसने घटनास्थल के समीप छिपाए तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

    क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस दूसरे आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक जमानियां प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित विवेक सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव में विनोद बिंद की ससुराल है। उसके ससुरालीजन विवेक सिंह के यहां रहकर खेती करते हैं। इस दौरान उसकी साली से उसके संबंध हो गए।

    पता चलने पर पहले विनोद ने इसका विरोध किया। बाद में विनोद इस बात पर अड़ा गया कि विवेक सिंह उसकी साली से शादी करे। दोनों की बिरादरी अलग होने के कारण आरोपित विवेक सिंह उसकी साली से शादी करने को तैयार नहीं था। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ था। इसके बाद विवेक सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से विनोद बिंद को मौत के घाट उतार दिया।

    घड़ी ने पुलिस को पहुंचाया हत्यारोपी तक

    विनोद की हत्या के बाद शव के पास से बीयर की बोतल, घड़ी, चप्पल आदि सामान मिला। घड़ी देखने के बाद विनोद बिंद की पत्नी पहचान गई। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी वंदना ने उक्त घड़ी जलालपुर निवासी विवेक सिंह का है।

    विवेक सिंह के घर पुलिस टीम पहुंची तो नहीं मिला। थाने पर बुलाने पर वह पहुंचा। पूछताछ में बताया कि ढेवढ़ी नहर पुलिया के पास बुधवार की रात मैं, विनोद बिंद व उसी के गांव का शिवशंकर बिंद ने बियर पी। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो हुई।