विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलीम वास्तिक पर हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, यूट्यूबर हमाद बरकती ने वीडियो जारी कर दी थी धमकी

Published: Sun, 01 Mar 2026 05:15 AM (IST)

मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। पाकिस्तानी ...और पढ़ें

मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है।

मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहम्मद हमाद बरकती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने वीडियो के माध्यम से सलीम की हत्या की खुलेआम धमकी दी है। यह वीडियो उसने हमले से दो दिन पहले जारी किया था और इसमें उसने सलीम के लोनी का पता भी सार्वजनिक किया था।

कट्टरपंथी संगठन से जुड़े लोगों ने हमला किया

माना जा रहा है कि इस वीडियो के बाद ही सलीम पर हमला किया गया। हमले के बाद जांच में खुफिया विभाग को यह वीडियो हाथ लगा है। इस वीडियो पर सरकार द्वारा संज्ञान लेने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया है। वहीं जांच में हमलावरों को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पता चला है कि सलीम पर कट्टरपंथी संगठन से जुड़े लोगों ने हमला किया था।

पना मोटिव बदल दिया

मोहम्मद हमाद बरकती ने हमले से दो दिन पहले जारी वीडियो में सलीम को मारने की अपील की। हमले के बाद उसने दूसरी वीडियो जारी की। इसमें कहा कि सलीम ने इस्लाम के प्रति गुस्ताखी की। उसे सलीम का पता मालूम था। उसने सलीम को 24 घंटे का समय दिया था लेकिन गुस्ताख-ए-रसूल के लिए उसके पास समय नहीं है। इसलिए उसने अपना मोटिव बदल दिया।

वीडियो मिला तो जांच हुई तेज

उसने वीडियो में सलीम का लोनी का पता सार्वजनिक करते हुए उसकी हत्या की धमकी प्रसारित की। खुफिया विभाग को इस संबंध में वीडियो मिला तो इसकी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस इस यूट्यूबर के बारे में जानकारी खंगाल रही है। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। वहीं जांच में पता चला है कि घटना में कट्टरपंथी संगठन से जुड़े लोगों का हाथ है। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

कश्मीर के बहिष्कार के लिए था कहा

पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों की हत्या की घटना के बाद विरोध में पहुंचे सलीम के साथ श्रीनगर पुलिस ने बर्बरता की थी। सलीम ने श्रीनगर जाकर कश्मीरी हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठाई थी। उन्होंने श्रीनगर की पुलिस को कानून विरोधी बताते हुए इस्लाम मानसिकता का बताया था। साथ ही वहां के लोगों को मिलीजुली मानसिकता का बताया था।

कश्मीर के बहिष्कार की वीडियो

इस पर श्रीनगर पुलिस ने उनके व उनके साथी अमीर व अहसान के साथ बर्बरता की थी। उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जूतों, डंडों व रायफल की बटों से पिटाई की गई थी। वहां से लौटने के बाद अपनी आपबीती बयां की थी और कश्मीर के बहिष्कार की अपील की थी। कश्मीर के बहिष्कार की वीडियो के बाद ही वह कट्टरपंथी संगठनों के निशाने पर आए थे और उन्हें धमकी मिलनी शुरू हुई थीं।

कहा था जिस रास्ते पर हूं, एक दिन कटेगा सिर

सलीम को पहले से पता था कि जिस रास्ते पर वह चल रहे हैं, एक दिन उनका सिर जरूर कटेगा। चर्चा के दौरान उन्होंने एक अधिकारी और अपने परिचितों से इस बारे में जिक्र किया था। उन्हें कई लोगों ने समझाया भी था कि जिस रास्ते पर वह चल रहे हैं वह खतरनाक है, लेकिन इसके बाद भी वह अपने लक्ष्य पर निडर होकर चलते रहे।

यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले से सोशल मीडिया पर उबाल, आनंद रंगनाथन बोले- 'सच कहने में कभी नहीं हिचकें'

यह भी पढ़ें- मजहबी कट्टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद पर हमला, CM योगी ने लिया संज्ञान; पुलिस ने हमलावरों की पहचान की

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का Saleen Wastik के हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक से मिलने अस्पताल जाने से रोके गए यति नरसिम्हानंद, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक; CM योगी ने लिया संज्ञान