मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का Saleen Wastik के हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश
Saleem Wastik: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें गठित की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनसेट - यूट्यूबर सलीम वास्तिक
HighLights
गाजियाबाद में सिर तन से जुदा करने का किया गया प्रयास
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें गठित
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। मुस्लिम युवक ने इस्लाम मानने से इनकार करने पर उनके सिर तन से जुदा करने के प्रयास के पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी राजीव कृष्णा को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। इस प्रकरण में कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें गठित की गई है।
हिंदू संगठनों ने इस हमले पर आक्रोश जताया
हिंदू संगठनों ने इस हमले पर आक्रोश जताया है। हिंदू महासभा का कहना है कि कमलेश तिवारी व कन्हैया की ही तरह इस्लाम का विरोध करने वाले सलीम का भी सिर काटने का प्रयास हुआ है। इस्लाम को छोड़ने वालों को अब जिहादी और कट्टरपंथी निशाना बना रहे हैं। जिहादियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदू महासभा बड़ा आंदोलन करेगी।
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में शुक्रवार को यूट्यूबर सलीम वास्तिक के गले पर दो अज्ञात लोगों ने चाकू के हमला किया और फरार हो गए। लोनी के अशोक विहार अली गार्डन कॉलोनी में सलीम वास्तिक को चाकू मार कर हमलावर मौके से फरार हो गए।
सलीम वास्तिक पर हमले के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। हमलावर कौन थे इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है।
यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक से मिलने अस्पताल जाने से रोके गए यति नरसिम्हानंद, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक; CM योगी ने लिया संज्ञान
सलीम गार्डन कॉलोनी में अपने ऑफिस में रहते हैं। सलीम का परिवार डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में रहता है। सलीम अपने यूट्यूब चैनल पर एक धर्म को लेकर तीखी टिप्पणी करते हैं। सलीम ने इस्लाम धर्म त्याग दिया था, जिससे जिहादी संगठन के लोग उनसे नाराज हैं और इस हमले को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
