सलीम वास्तिक से मिलने अस्पताल जाने से रोके गए यति नरसिंहानंद, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक; CM योगी ने लिया संज्ञान
गाजियाबाद में पुलिस ने डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद को अस्पताल में भर्ती सलीम वास्तिक से मिलने जाने ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। धर्मिक कट्टरपंथियों के हमले में घायल सलीम वास्तिक को देखने अस्पताल जा रहे डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोक दिया।
वेव सिटी पुलिस सुबह मंदिर पहुंची और यति को दिल्ली जाने से मना कर दिया। इस दौरान यति की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि अभी तक पुलिस ने यति को मंदिर से बाहर नहीं निकलने दिया है।
इस दौरान यति नरसिंहानंद ने पुलिस को चेतावनी दी और कहा कि वह सलीम वास्तिक से मिलने जा कर रहेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि या तो वह सलीम से मिलने जाएंगे और या तो मंदिर में मारे जाएंगे।
चाकू के हमले में घायल हुए सलीम
गौरतलब है कि शुक्रवार को लोनी थाना क्षेत्र अली गार्डन कालोनी में मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर दो लोगों चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना के समय वह नमाज पढ़कर आए थे और अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले में उनके बेटे ने पांच लोगों पर हमले का शक जाहिर करते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर
फिलहाल सलीम की गंभीर हालत को कर देख चिकित्सक ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले पर मुख्यमंत्री ने मामले का लिया संज्ञान लिया है, उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दुए हैं। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है, कानून अपना काम करेगा
