विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवकों पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, मामला फर्जी पाए जाने पर महिला के खिलाफ ये एक्शन

By vinit Edited By: Rajesh Kumar
Published: Fri, 28 Feb 2025 07:30 PM (IST)

गाजियाबाद में एक महिला ने तीन युवकों पर अपहरण दुष्कर्म और मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराया। जांच में मामला ...और पढ़ें

दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार। फाइल फोटो
दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. पुलिस की जांच में आरोप मिले फर्जी, महिला पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।
  2. महिला ने दर्ज कराया था तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर के कविनगर थाने में 24 फरवरी को एक महिला ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में महिला का अपहरण होना नहीं पाया गया। आरोपियों की जांच के दौरान उनकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली।

महिला ने ये आरोप लगाए

डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक, 24 फरवरी को महिला ने बताया कि 23 फरवरी की रात दीपक चौहान उर्फ ​​मोहंती, वैभव चौहान व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर नशीला इंजेक्शन लगाया, गले पर ज्वलनशील केमिकल डाला और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर चार टीमें जांच के लिए लगाईं। जांच में 112 सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि महिला खुद ही घटना वाली रात करीब साढ़े आठ बजे फ्लैट से निकलकर कार में बैठ गई थी।

घटना के वक्त आरोपियों की लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास की नहीं मिली। मेडिकल जांच में दुष्कर्म व केमिकल की पुष्टि नहीं हुई।

नया मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पुराने मामले में कार्रवाई की

विकास त्यागी के खिलाफ महिला ने 12 जून 2024 और इसी साल 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जून 2024 में दर्ज दुष्कर्म के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

22 अगस्त 2024 को विकास त्यागी के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें पीड़िता ने विकास त्यागी पर मारपीट करने और शराब डालकर जलाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने इस मामले में 25 फरवरी को विकास त्यागी का चालान कर दिया था। जबकि 24 फरवरी को ही पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का नया मुकदमा दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें : Ghaziabad News: बेटी की आपबीती सुन सहम गए परिजन, खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।