Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गाजियाबाद के विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 10:24 PM (IST)

    गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को उनकी बहादुरी और समझदारी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में प्रदान करेंगी। यह खबर मिलते ही उनके परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि अभिमन्यु सिंह ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

    Hero Image
    गुलमोहर गार्डन निवासी विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को मिला शौर्य चक्र।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन निवासी और  विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को अदम्य साहस, वीरता और सूझबूझ के लिए देश के प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान शौर्य चक्र से अलंकृत किया जाएगा।

    सुखोई-30 के फाइटर पायलट अभिमन्यु सिंह को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री भी मौजूद रहेंगे।

    शौर्य चक्र की आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। यह सम्मान देश की रक्षा और सुरक्षा में अद्वितीय साहसिक कार्य करने वाले सैनिकों को दिया जाता है।

    विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह के पिता तेजवीर सिंह ने बताया कि अभिमन्यु ने दिसंबर 2008 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से पासआउट किया।

    वे एनडीए के बैच 115 और गोल्फ स्क्वाड्रन से जुड़े रहे। उन्हें 24 दिसंबर 2009 को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन मिला। इस सम्मान की खबर मिलते ही अभिमन्यु सिंह के घर और गुलमोहर गार्डन सोसायटी में खुशी की लहर दौड़ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवारजन, रिश्तेदार और पड़ोसी गर्व से गदगद हैं और सभी ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे राजनगर एक्सटेंशन और जिले का नाम रोशन किया है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक... यूपी सरकार के राज्य मंत्री के आवास के पास बच्ची को काटा, सीसीटीवी में घटना कैद