Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPCL: तैयार रखें ये दस्तावेज, बिजली निगम की टीम अब पहुंचेगी आपके घर; दूर होगी यूजर्स की परेशानी

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 06:56 PM (IST)

    गाजियाबाद के मुरादनगर में विद्युत निगम उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी अपडेट अभियान चला रहा है। टीम घर-घर जाकर नाम पता और कनेक्शन क्षमता जैसी जानकारी अपडेट करेगी। ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध है। यह कदम फोन नंबर बदलने से होने वाली परेशानी को दूर करेगा और उपभोक्ताओं को दफ्तर जाने से बचाएगा। उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 पर भी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

    Hero Image
    विद्युत निगम की टीम अब घर-घर जाकर करेगी केवाईसी।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। उपभोक्ताओं के सम्बन्ध में जानकारी को अपडेट करने के विद्युत निगम की टीम घर घर जाकर केवाईसी कराएगी। इसके लिए मीटर रीडिंग लेने वाले रीडर के साथ के अतिरिक्त कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर जाएंगे।

    केवाईसी में उपभोक्ताओं के नाम, पता, कनेक्शन की क्षमता, आदि जानकारी को एकत्र करके अपडेट किया जाएगा। विद्युत निगम के अभियान का लाभ क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को होगा। केवाईसी सम्बन्धी जानकारी को अपडेट करने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन का विकल्प भी दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्युत निगम घर जाकर उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएगा

    फोन नंबर बदले जाने और दूसरे कारणों के चलते उपभोक्ताओं ने अपने नंबरों को अपडेट नहीं कराया गया। इस परेशानी को देखते हुए विद्युत निगम घर जाकर उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएगा। अभियान के विद्युत निगम की टीम उपभोक्ताओं के नाम, पता, फोन, कनेक्शन की क्षमता, वर्तमान लोड व दूसरी जानकारियां जमा करगी।

    अधिकारियों की टीम की जिम्मेदारी तय की गई

    इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र के मीटर रीडर के साथ के उपकेंद्र के अधिकारियों की टीम की जिम्मेदारी तय की गई है।टीम बिल देने के साथ ही उपभोक्ताओं को केवाईसी भी कर रही है। अभियान के तहत मीटर एसडीओ लेकर मीटर रीडर को अलग अलग स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं। उपभोक्ताओं से मिली जानकारी को बहुत जल्द विद्युत निगम के मैन सर्वर में अपडेट किया जाएगा।

    उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए उठाया गया कदम

    अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को निगम के दफ्तर आने की परेशानी से बचाने के लिए निगम ने अभियान चलाया जाएगा। रावली रोड उपकेंद्र के एसडीओ एससी यादव का कहना है कि केवाईसी के संबंध में अगले माह से कार्रवाई की जाएगी। केवाईसी के लिए आनलाइन की सुविधा भी दी गई है।

    उपभोक्ता आनलाइन खुद भी कर सकते हैं केवाईसी

    इंटरनेट की जानकारी रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए विद्युत निगम ने खुद से आनलाइन केवाईसी करने के की सुविधा भी दी है। जिसके माध्यम से उपभोक्ता कुछ ही देर में अपने फोन नंबर आदि को अपलोड कर सकता है। इसके अलावा वे उपभोक्ता जिनको इंटरनेट की जानकारी नहीं है वे हेल्पलाइन 1912 पर फोन करके अपना नंबर आदि अपलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- औरंगजेब पर कन्फ्यूज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता, बहादुर शाह जफर की तस्वीर पर पोती कालिख; यूजर बोले- मोये-मोये