Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Bypolls 2024: गाजियाबाद में टिकट पाने की दौड़ में सबसे आगे कौन? BJP-SP और BSP के दावेदारों के नाम आए सामने

    उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है। गाजियाबाद शहर सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भाजपा में संजीव शर्मा अजय शर्मा मयंक गोयल और अशोक मोगा दावेदार हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सुशांत गोयल डाली शर्मा आसिफ सैफी और तरुण रावत नाम चर्चा में हैं। बसपा परमानंद गर्ग को उतार सकती है।

    By tripathi aditya Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 15 Oct 2024 09:08 PM (IST)
    Hero Image
    यूपी के गाजियाबाद में भी 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता गाजियाबाद। UP By Election 2024 भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद शहर सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।

    उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है, लेकिन इस विधानसभा सीट पर अब तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। दावेदारों को अब टिकट का इंतजार है, वहीं जनता को भी इस बात का इंतजार है कि राजनीतिक दल किस प्रत्याशी पर अपना दांव लगाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट को लेकर भाजपा में कांटे की टक्कर

    शहर विधानसभा सीट पर लगातार दोबार से भाजपा अपनी जीत का परचम लहरा रही है। लगातार तीसरी बार भी जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेता अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। टिकट के दावेदारों की बात करें तो भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा चुनाव में संयोजक रहे अजय शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल और पंजाबी समाज से आने वाले अशोक माेगा का नाम है। अशोक मोगा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और पूर्व में वह भाजपा में पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री भी रह चुके हैं।

    सपा-कांग्रेस गठबंधन दो दावेदार प्रबल

    सपा-कांग्रेस के गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। कांग्रेस में अगर टिकट के दावेदारों की बात करें तो सबसे मजबूत दावेदारी सुशांत गोयल की मानी जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशांत गोयल पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के बेटे हैं।

    इनके अलावा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं डाली शर्मा के पिता नरेन्द्र भारद्धाज भी टिकट की दौड़ में है। यह पूर्व में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी और जिला महासचिव तरुण रावत का नाम भी टिकट के दावेदारों की लिस्ट में है।

    बसपा चुनाव में उतार सकती है वैश्य प्रत्याशी को

    बहुजन समाज पार्टी ने यहां पर रवि गौतम को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन कुछ दिन पहले ही उनका टिकट काट दिया। अभी हाल ही में सपा में प्रदेश सचिव रहे परमानंद गर्ग ने बसपा की सदस्यता ली है। बसपा ने उन्हें शहर विधानसभा प्रभारी बनाया है।

    यह भी पढ़ें- UP Bypolls Election 2024 Date: गाजियाबाद में उपचुनाव की तारीख आई सामने, इस वजह से खाली हुई थी सीट

    सूत्रों का कहना है कि बसपा उन्हें इस चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतार सकती है। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी भी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार सकती है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: उपचुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटी विपक्षी पार्टियां, राजा वड़िंग के सामने घर बचाने की चुनौती