विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में सीकरी रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sun, 17 Aug 2025 04:08 PM (IST)

रविवार सुबह मोदीनगर के सीकरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अनिल शर्मा की ...और पढ़ें

सीकरी रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत।
सीकरी रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत।

HighLights

  1. सीकरी फाटक के पास ट्रेन से बुजुर्ग की मौत |
  2. टहलने निकले थे अनिल शर्मा, फाटक था बंद |
  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। सीकरी रेलवे फाटक के निकट रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव के 65 वर्षीय अनिल शर्मा अविवाहित थे। वे रविवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वे सीकरी फाटक पर पहुंचे तो फाटक बंद थे। ऐसे में वे फाटक के साइड से निकलकर रेलवे ट्रैक को पार करने लगे। इसी बीच मेरठ की तरफ से ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त हुई। एसीपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: 200 गंभीर आर्थिक अपराधों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, नहीं पड़ेगी SIT बनाने की जरूरत