विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: फेसबुक के दोस्तों से रहें सतर्क; महिला डाक्टर को शख्स ने ऐसे लगाया 30 लाख रुपये का चूना

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 10:06 AM (IST)

Ghaziabad News मसूरी थाना क्षेत्र में एक अस्पताल में तैनात महिला डाक्टर की वर्ष 2018 में इंस्टाग्राम पर फ्रैंक विलियम्स ...और पढ़ें

Ghaziabad News: फेसबुक के दोस्तों से रहें सतर्क; महिला डाक्टर को शख्स ने ऐसे लगाया 30 लाख रुपये का चूना
Ghaziabad News: फेसबुक के दोस्तों से रहें सतर्क; महिला डाक्टर को शख्स ने ऐसे लगाया 30 लाख रुपये का चूना

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद में टैक मसूरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला डाक्टर फेसबुक के फर्जी दोस्त के झांसे में आकर लाखों रुपये गंवा बैठी। इंटरनेशनल ट्रांजेक्सन ट्रैक्स के नाम पर आरोपित ने डाक्टर से करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित डाक्टर ने मामले में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खुद को जर्मनी का बताकर की डाक्टर से दोस्ती

जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में तैनात पीड़ित महिला डाक्टर की वर्ष 2018 में इंस्टाग्राम पर फ्रैंक विलियम्स नाम के व्यक्ति के साथ दोस्ती हुई थी। शख्स ने खुद को जर्मनी का बताया और पोलेंड में जहाज पर सेलर का काम करने की बात कही। वक्त बीतने के साथ दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कुछ दिन बाद फ्रैंक ने इंटरनेट की दिक्कत बताकर महिला डाक्टर को अपने खाते की डिटेल्स भेज दी।

यह भी पढ़ें- बैंक खाते में ठगी या धोखाधड़ी से निकली है रकम तो घबराएं नहीं, इस नंबर पर करिए काल, मिलेगी वापस

पैनल्टी के नाम पर लाखों रुपये का लगाया चूना

पीड़ित डाक्टर ने बताया कि शख्स ने किसी को 70 हजार डालर का भुगतान करने की बात कहकर उससे पैसे मांगे। डाक्टर ने भी दिए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। डाक्टर की मानें तो इसके कुछ दिन बाद आरोपित शख्स ने इंटरनेशनल भुगतान करने पर आइपी एड्रेस ट्रेस होने से पैनल्टी लगने की बात कही और जुर्माने के तौर पर फिर से पैसों की मांग की।

पीड़ित ने साइबार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

इस बार आरोपित ने डाक्टर से 85 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद यह सिलसिला आगे चलता रहा और डाक्टर को विश्वास में लेकर टैक्स की परेशानी से बचाने के नाम पर पैसे ठगता रहा। इस तरह शातिर ने डाक्टर से 29.40 लाख रुपये ठग लिए। महिला को जब अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर सेल में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली और गोवा में सक्रिय सैमुअल जोराद गैंग से जुड़े हैं साइबर शातिर के तार, पाक और सऊदी अरब के ठगों का भी नाता

मामले को लेकर साइबर सेल प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।