विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक खाते में ठगी या धोखाधड़ी से निकली है रकम तो घबराएं नहीं, इस नंबर पर करिए काल, मिलेगी वापस

By Naveen DalalEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2022 09:10 AM (IST)

साइबर ठगों द्वारा आपको शिकार बनाया जाता है या धोखाधड़ी होते है तो तुरंत साइबर पोर्टल या फिर 1930 नंबर ...और पढ़ें

साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या फिर इस नंबर पर कर सकते हैं काल।
साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या फिर इस नंबर पर कर सकते हैं काल।

रोहतक, जागरण संवाददाता। यदि किसी ने आपके साथ धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकाल ली है तो घबराने की जरूरत है। अगर आप जागरूक है आपके खाते से गई हुई रकम आपको वापस मिल सकती है। बशर्ते इसके लिए आपको कुछ घंटे के अंदर ही साइबर क्राइम पोर्टल या फिर 1930 पर काल करनी होगी। जागरूकता के अभाव में लोग इन पर शिकायत नहीं करते, जिस कारण उन्हें अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धोना पड़ जाता है।

इस तरह बच सकती है आपकी रकम

साइबर ठगी का रकम हड़पने वाले ठग यदि खाते से रुपये निकाल लेते हैं तो वह कई खातों में उसका आदान-प्रदान करते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके खाते से रकम निकाली है तो वह किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करेगा। इसके बाद उस खाते से दूसरे खाते में भेजेगा। यानी कि एक खाते से रकम निकलने के बाद तीन से चार खातों में उसका आदान-प्रदान होता है। तब जाकर ठग किसी एटीएम से कैश निकाल लेता है।

जिस खाते में गया है रुपया वह हो जाएगा सीज, सभी बैंकों से कनेक्टिड है नंबर

कई बार इस प्रक्रिया में एक से दो दिन का समय भी लग जाता है। ऐसे में यदि आप धोखाधड़ी होते ही तुरंत साइबर पोर्टल या फिर 1930 नंबर पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करा देते हैं तो वह रकम जिस खाते में होगी उस खाते को सीज कर दिया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जितनी भी रकम उस खाते में जमा है वह ना आगे ट्रांसफर होगी और ना ही कोई कैश निकाल सकता। यह नंबर सभी बैंकों से कनेक्टिड है, जो देशभर में काम करता है।

जांच के बाद मिल सकती है रकम

ऐसे में पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी। हो सकता है कि जांच में कुछ समय लग जाए। जांच में यदि स्पष्ट हो जाता है कि जो रकम उस खाते में जमा है वह आपके खाते से ट्रांसफर हुई है तो जांच पूरी होने के बाद वह रकम आपको वापस मिल जाएगी। थोड़ी सी जागरूकता से ही आपकी मेहनत की कमाई बच सकती है।

अधिकारी के अनुसार

किसी के साथ भी ठगी होने पर तुरंत साइबर पोर्टल या 1930 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आम जनता को इसके प्रति जागरूक होना होगा, तभी साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकता है और आपकी रकम भी आपको वापस मिल सकती है।

---- उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक।