Ghaziabad News: स्टेज पर चल रही थी सगाई की रस्में, अचानक खुल गई दूल्हे की पोल; आगे का सच जान उड़े दुल्हन के होश
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक अनोखी घटना सामने आई है। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को नकली जेवरात दे दिए जिससे शादी टूट गई। दूल्हे को नामी कंपनी का मैनेजर बताया गया था लेकिन वह सेल्समैन निकला। दुल्हन पक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में कोतवाली क्षेत्र के कादराबाद में एक शादी में दूल्हे पक्ष द्वारा नकली जेवरात देने पर दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी। आरोप है कि दूल्हे को भी नामचीन कंपनी में मैनेजर बताया था, जबकि वह सेल्समैन निकला। इसको लेकर दूल्हे व दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई।
वहीं, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिजनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। परिजनों ने मोदीनगर थाने में शिकायत भी दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
दूल्हे को बताया था कंपनी में मैनेजर
मोदीनगर के एक गांव के रहने वाले किसान की बेटी का रिश्ता मेरठ के एक गांव के युवक से तय हुआ था। शादी बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में होनी थी। परिजनों ने युवक को किसी कंपनी में मैनेजर बताया था। शादी से पहले ही कुछ रकम भी दुल्हन पक्ष से ली थी। उन्हें बुधवार को पता चला कि युवक को किसी कंपनी में सेल्समैन पद पर है।
सगाई की रस्म के दौरान खुली पोल
बताया गया कि बुधवार को बरात आई। शादी से पहले सगाई की रस्म होने लगी। जिसमें युवक पक्ष ने दुल्हन के लिए जेवर दिए। वहां बैठे किसी व्यक्ति ने देखा तो जेवर नकली थे। वे सोने के नहीं थे। किसी धातू पर सोने की पानी चढ़ाया हुआ था। व्यक्ति ने टोका तो दूल्हे पक्ष के लोग घबरा गए।
इसके बाद जानकार को मौके पर बुलाया गया तो जेवर नकली होने की पुष्टि हुई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद बरात बैरंग लौट गई।
यह भी पढ़ें- UP News: शादी के दिन दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, लव स्टोरी सुन घरवालों के उड़े होश; दुल्हन ने तोड़ दी शादी
वहीं, बृहस्पतिवार को दुल्हन के पिता व अन्य परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और एसएचओ को सारी बात बताई। दूल्हे पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (1)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।