विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साहिबाबाद में नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली का रहने वाला दवा कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

Published: Wed, 06 Aug 2025 04:40 PM (IST)

साहिबाबाद पुलिस ने एक युवक को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है जो इंदिरापुरम की एक दवा कंपनी में ...और पढ़ें

फेसबुक पर आरोपित की नकली करेंसी सप्लायर से हुई थी दोस्ती।
फेसबुक पर आरोपित की नकली करेंसी सप्लायर से हुई थी दोस्ती।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद में पुलिस ने नकली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो इंदिरापुरम स्थित एक दवा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था।

आरोपित दिल्ली के मंडोली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित की फेसबुक पर नकली करेंसी सप्लायर से दोस्ती हुई और दोनों ने मिलकर नकली नोटों का धंधा शुरू कर दिया।

आरोपित ने पहली बार 10 हजार रुपये के असली नोट देकर 30 हजार रुपये की नकली करेंसी ली और उसे बाजार में खपाया।

इसके बाद दूसरी बार एक लाख रुपये में तीन लाख रुपये की नकली करेंसी लेने की कोशिश की गई, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। मुखबिर की मदद से आरोपित को पकड़ लिया गया।

नकली नोटों के लेन-देन की सभी बातें ऑनलाइन होती थीं और डिलीवरी के लिए अंजान लोग आते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.83 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस आपराधिक नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी खोज जारी है।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी टैक्स में 20 फीसदी छूट का नगर निगम ने किया था वादा, मांग पूरी नहीं होने पर लोगों में नाराजगी