Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: 50 लोगों ने एक साथ ज्वॉइन की RLD, चुनाव से पहले पार्टी में चल रही बड़ी तैयारी

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:37 AM (IST)

    गाजियाबाद के मुरादनगर में राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यकारिणी विस्तार बैठक में सदस्यता अभियान चलाया। रावली रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित बैठक में 50 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका रालोद नेताओं ने पटका पहनाकर स्वागत किया। रालोद नेताओं ने कहा कि लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

    Hero Image
    सदस्यता अभियान में रालोद से जुड़े 50 नए सदस्य। जागरण

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यकारिणी विस्तार बैठक में सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान के दौरान 50 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रालोद नेताओं ने नए सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रावली रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी और संचालन नीरज ने किया। अरुण शर्मा ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।

    रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों में जागरुकता है और वे इससे जुड़ना चाहते हैं। इसलिए पार्टी ने एक माह के लिए सदस्यता अभियान चलाया है। बैठक में मुरादनगर और आसपास के क्षेत्र के 50 से अधिक लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर चल रहा था देसी शराब का ठेका, हटवाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन

    जिलाध्यक्ष ने पटका पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रणबीर दहिया, अजय पाल सिंह, नानक चंद शर्मा, अरुण दहिया, योगेंद्र पतला, अरुण चौधरी, जुनैद चौधरी, वीर सिंह, विनोद गौतम, दीपक चौधरी, सुनील नबीपुर,आलोक चौधरी, असलम खान, सतपाल सलेमाबाद, नीरज, पप्पू मिल्क, जागेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।